
कांग्रेस के चौथे चरण के “संगठन सृजन अभियान” की गढ़मुक्तेश्वर में हुई बैठक संपन्न,
- कांगेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने गढ़मुक्तेश्वर में भी दिखाई संगठन की ताकत, सैकड़ों कांग्रेस जन हुए कार्यक्रम में शामिल.
हापुड़।
- आज 21 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर के शगुन फार्म हाउस में कांग्रेस के चौथे चरण के “संगठन सृजन अभियान” की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक चेतन चौहान, पीसीसी पर्यवेक्षक रिजवान कुरैशी, नरेंद्र चौहान और पंकज तेजानिया कार्यक्रम में पहुंचे। गढ़मुक्तेश्वर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी पर्यवेक्षकों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
- कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए एआईसीसी ऑब्जर्वर चेतन चौहान ने कहा है कि यूपी में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी फुल एक्शन मोड में है। जिसके लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में कोई भी कमी या कसर नहीं छोड़ना चाहते है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में “संगठन सृजन अभियान” जोरों से चलाया जा रहा है और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके सुझाव भी लिये जा रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पद के लिए लोगों को आवेदन पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि
- 16 महीने के कार्यकाल में उन्होंने संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एड. शहजादा चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे AICC ऑब्जर्वर चेतन चौहान को पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, त्रिनेत्र गोयल, संजीव शर्मा आदि पदाधिकारियो ने गंगाजल देकर उन्हें सम्मानित भी किया।
ये लोग उपस्थित रहे: - पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय गोयल, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व गढ़ विधायक प्रत्याशी आभा चौधरी पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, गढ़मुक्तेश्वर नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेन्द्र त्यागी, मनीष त्यागी, अमित अग्रवाल, गौरव गर्ग, डॉक्टर फराहीम, मनोज कौशिक, जितेंद्र नागर, चौधरी मुरसलीन, राकेश मोहन शर्मा, एडवोकेट फुरकान, शाकिर अली, दीपक मोघे, लाल बहादुर, मोहम्मद नफीस, बॉबी त्यागी, कुंवर सलामन राणा, अरुण चौधरी, सुशील शर्मा, गोपाल भारती, आदेश शर्मा, महबूब अली आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे.!
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।