Invitation : श्री हनुमंत कथा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निमंत्रण ?

जनपद मेरठ मे होने जा रही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की भव्य “श्री हनुमंत कथा” का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निमंत्रण।
- आज लखनऊ 5 कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को मुज़फ्फरनगर सदर सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार मे स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सनातन कथा समिति के पदाधिकारियों के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री क़ी पावन कथा मे आगमन हेतु निमंत्रण दिया।
मंत्री कपिल देव ने लखनऊ से जानकारी देते हुए बताया कि सनातन कथा समिति मेरठ द्वारा पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्री मुख से हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 25 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित रहेगी, मंत्री कपिल देव ने सभी सनातनियों से इसमें आने एवं धर्म लाभ उठाने क़ी अपील क़ी तथा समिति के पदाधिकारी को इस महाआयोजन के पुख्ता इंतिजाम करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक श्री नीरज मित्तल जी, संयोजक श्री रक्षित जिंदल जी, संयोजक सनी चौधरी जी, संयोजक चिराग़ गुप्ता जी, संयोजक पुलकित बंसल जी मौजूद रहे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं