
सूचना विभाग हापुड़ दिनांक 11/09/2026 आज
कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा जारी समय सारिणी के अनुपालन में शिक्षण संस्थान स्तर से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र अग्रसारित किये जाने तथा गत वर्ष के छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को नवीनीकरण करने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी तथा जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।
2-मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन करने वाले छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र समायान्तर्गत अग्रसारित करने तथा गत वर्ष में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र को नवीनीकरण कराते हुए संस्थानों को अपने स्तर से दिनांक 14.09.2026 तक अनिवार्य रूप से अग्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया। 3-जिलाधिकारी महोदया द्वारा अनुश्रवण करते हुए समस्त संस्थानों को अपने यहाँ कम्प्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाते हुए छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन कराते हुए तत्काल छात्रों की समस्या का संज्ञान लेते हुए

सम्बन्धित विभाग यथा जिला समाज कल्याण अधिकारी,
जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से सम्पर्क करते हुए समाधान कराते हुए अग्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिन संस्थानों में छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन करने की संख्या ० है, उनको निर्देशित किया गया कि छात्रों को प्रेरित करते हुए ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में सरकार की योजना का लाभ लेने हेतु संस्थान छात्र का छात्रवृत्ति आवेदन कराया जाए।
4-बैठक में श्रीमती कविता मीना, जिलाधिकारी महोदया, सु०श्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी महोदया, श्री दिग्विजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, हापुड़, श्री कृष्ण मोहन सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, हापुड़, श्रीमती सुनिता, जिला जल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डॉ० श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक, हापुड़ व अन्य संस्थानों के प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।
(दिग्विजय सिंह)
जिला समाज कल्याण
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।