
मुज़फ्फरनगर।
जबसे साइबर क्राइम का अपराध बढ़ा है तब से ना जाने कितने लोगों के गाड कमाई यह साबर क्राइम करने वाले अपराधी निगल गए हैं और इन अपराधियों को किसी के दुख दर्द की कोई पीड़ा नजर नही आती यह तो बस लोगो की कमाई को निगलने में अपनी महारत समझते हैं।लेकिन पीड़ित को अब एक आशा पुलिस ने दिखाई हैं और लोगो को जागरूक करने का काम भी शुरू किया हैं। साथ ही साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों पर प्रहार भी करते हुए नजर आ रहे हैं लगातार गतिशील रहकर अब तक न जाने कितने अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके हैं और इसी साइबर क्राइम जागरूकता अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह ने जागरूक साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाकर क्षेत्र के कॉलेजो में विद्यार्थियों को जागरूक कर ही रहें हैं।जिसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय भी बताए गए तथा विद्यार्थियों को सतर्क रहने का सुझाव दिया। कर्मवीर सिंह ने लगातार लोगो व बच्चो को जागरूक करते हुए

बता रहे है कि इंटरनेट बैकिंग, ऑनलाइन फ्राड, वालेट/ यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधानी बरते तथा फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह भी दी।तथा वही कर्मवीर सिंह ने स्कूल कॉलेजो में जागरूक करते हुए कहा कि आज का समय सोशल का समय है और इस सोशल के दौरान हम सब इंटरनेट का उपयोग करते हैं तथा इस दौरान कई ऐसी कॉल भी आती है होल्डिंग भी भेजे जाते हैं जिसे हमें कभी खोलना भी नहीं चाहिए तथा अपना ओटीपी कोड भी किसी को नहीं देना चाहिए अगर हम ओटीपी वगैरह सामने वाले को नहीं देंगे तो हमारे साथ कोई भी साइबर क्राइम जैसे अपराध नहीं होंगे इसलिए जागरूक रहें औरों को भी जागरूक करें तथा फेसबुक इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में साइबर अपराध की जानकारी भी दी तथा सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति जागरूक भी किया पता भाई विश्वजीत सिंह ने जागरूक करते हुए कहा कि इन बातों को भी ख्याल रखें कि ओलेक्स, क्युकेर एव फेसबुक मार्केट से सामान खरीदते समय एडवांस भुगतान न करे तथा कभी भी लिंक को ओपन न करे नही तो खाते से रकम गायब हो सकती है। सिंह ने बताया कि एटीएम कार्ड का उपयोग अकेले ही करे तथा कोड दूसरे को न बताये। साथ ही बैंक से लोन पास करवाने के नाम पर किसी अनजान/अज्ञात के फोन आने पर किसी भी खाते में पैसा जमा करने से बचे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।