
कक्षा 5 की टीम रही उपविजेता, विद्यार्थियों ने दिखाया तार्किक चिंतन और त्वरित निर्णय का हुनर लालसोट। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डिडवाना में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को मंच देने के लिए अंतर-सदनीय ‘शील्ड ऑफ ऑनर क्विज प्रतियोगिता 2026-27’ आयोजित हुई। पांच राउंड में हुए रोमांचक मुकाबले में विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान के साथ तार्किक चिंतन, त्वरित निर्णय और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 की टीम ने सर्वाधिक अंक हासिल कर शील्ड ऑफ ऑनर पर कब्जा जमाया, जबकि कक्षा 5 की ‘Medhau Titans’ टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम के विद्यार्थियों को संस्था प्रधान ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। संस्था प्रधान एवं प्रधानाचार्य सोनिया व्यास ने कहा कि ज्ञान केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में ऐसी प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
क्विज प्रभारी हरिराम मीणा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज मास्टर रशन कुमार सैनी एवं राजेश कुमार सैनी ने क्विज का संचालन किया। विद्यालय स्टाफ ने निर्णायक मंडल, स्कोर कीपर, टाइम कीपर एवं अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
*आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ रहा बालिकाओं का आत्मविश्वास*
*रानी लक्ष्मीबाई केंद्र में द्वितीय बैच का शुभारंभ,* *साइबर सुरक्षा व राजकोप एप की भी दी जानकारी*
लालसोट। राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के तत्वावधान में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता और राजकोप एप के उपयोग को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुभाष पहाड़िया ने कहा कि आत्मरक्षा का उद्देश्य लड़ाई करना नहीं, बल्कि संभावित खतरे की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखते हुए उससे बाहर निकलना है। नियमित प्रशिक्षण से बालिकाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा-बोध मजबूत होता है।
कार्यक्रम प्रभारी गायत्री पांडिया ने बताया कि प्रशिक्षण आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। इसमें महाविद्यालय की नियमित एवं स्वयंपाठी छात्राओं के साथ ग्रामीण महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। उन्होंने अधिकाधिक छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं से प्रशिक्षण में शामिल होने का आह्वान किया।
*अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान के लिए 21 साहित्यकारों की श्रेष्ठv कृतियां होंगी सम्मानित*
*अनुराग सेवा संस्थान ने आमंत्रित की प्रविष्टियां, चयनित कृतियों के रचनाकारों को मिलेगा ₹11 हजार तक का सम्मान*
लालसोट। साहित्य सृजन को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों को सम्मान देने के उद्देश्य से अनुराग सेवा संस्थान लालसोट की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर ‘अनुराग साहित्य श्री सम्मान-2026’ के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इस वर्ष संस्थान की ओर से विभिन्न साहित्यिक विधाओं में कुल 21 श्रेष्ठ कृतियों के रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान ने साहित्य सम्मान समारोह के संयोजक के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अंजीव अंजुम को जिम्मेदारी सौंपी है। सम्मान के तहत समग्र साहित्य के लिए अनुराग साहित्य श्री सम्मान के साथ बाल साहित्य, ब्रजभाषा साहित्य एवं संस्कृति, राजस्थानी भाषा-साहित्य एवं संस्कृति सहित हिन्दी साहित्य की विभिन्न विधाओं में श्रेष्ठ कृतियों का चयन किया जाएगा।
इन विधाओं की कृतियां होंगी शामिल
सम्मान के लिए गीत, गजल, तुकांत-अतुकांत कविता, छंद-मुक्तक, खंड काव्य-महाकाव्य, कहानी, लघुकथा, उपन्यास, रेखाचित्र-संस्मरण, संपादन, नाटक-एकांकी, यात्रा-वृत्तांत, आत्मकथा, जीवनी, आध्यात्मिक लेखन, व्यंग्य, आलोचना, निबंध, समीक्षा, रिपोर्ताज, पत्र-डायरी साहित्य तथा अन्य भाषाओं से हिन्दी में किए गए अनुवाद की श्रेष्ठ कृतियां शामिल की जाएंगी।
सर्वश्रेष्ठ कृति को 11 हजार रुपए का सम्मान
अनुराग साहित्य श्री सम्मान के लिए चयनित साहित्यकार को 11 हजार रुपए, स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल प्रदान किए जाएंगे। वहीं अन्य स्मृति सम्मानों के तहत चयनित साहित्यकारों को 3,100 रुपए, स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा।
15 अक्टूबर तक भेजनी होंगी ।
प्रविष्टियों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। चयनित साहित्यकारों को संस्थान के वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के प्रेस सचिव अनिल नीमला ने दी।

लालसोट में आज रक्तदान शिविर
जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से होगा आयोजन*
लालसोट। किसी सड़क हादसे में घायल मरीज हो या प्रसव के दौरान रक्त की कमी से जूझ रही महिला… जरूरत के समय उपलब्ध रक्त किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकता है। इसी उद्देश्य से राजकीय जिला चिकित्सालय एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, लालसोट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर 17 सितंबर को सुबह 9 बजे से राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट में शुरू होगा। आयोजन को लेकर चिकित्सा विभाग ने युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों सहित आमजन से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
दुर्घटना से ऑपरेशन तक… हर जगह पड़ती है रक्त की जरूरत
चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना, प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, गंभीर एनीमिया, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को कभी भी रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे समय में ब्लड बैंक में उपलब्ध रक्त मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
चिकित्सा विभाग ने लोगों से स्वयं रक्तदान करने के साथ मित्रों और परिचितों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया है। विभाग का कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है।
एक छोटी पहल… किसी के लिए जीवनदान
शिविर के माध्यम से आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
*ज्वाला मां की 23वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा रवाना*
*साला बाबा देवस्थान वार्ड 27 से जोबनेर के लिए निकली पदयात्रा*
लालसोट। जय ज्वाला जोबनेर सेवा समिति लालसोट के तत्वावधान में ज्वाला मां की 23वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा शुक्रवार को साला बाबा देवस्थान, वार्ड नंबर 27 से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। पदयात्रा में श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर माता के जयकारे लगाते हुए जोबनेर के लिए रवाना हुए।
सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित यह पदयात्रा 19 सितंबर को ज्वाला मां के जोबनेर स्थित दरबार में पहुंचेगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए माता के जयकारे लगाएंगे।
समिति की ओर से 20 सितंबर को माता जी का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
*नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में लालसोट की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, तीसरे स्थान पर रहकर रचा इतिहास;* *राष्ट्रीय मंच पर गूंजा लालसोट का नाम*
लालसोट। खेल के मैदान में लालसोट की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज कराई है। हरिद्वार में आयोजित नेशनल गेम्स में ओम पवन पब्लिक स्कूल, लालसोट की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम के सेमीफाइनल तक पहुंचने से खिलाड़ियों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन में उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी के दूसरे मुकाबले में स्वामी बाबा रामदेव के सानिध्य में मैच की अध्यक्षता करने का अवसर भी मिला। राष्ट्रीय स्तर के मंच पर लालसोट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना।
सेमीफाइनल मुकाबले में ओम पवन पब्लिक स्कूल की टीम का सामना हरिद्वार की टीम से हुआ। कड़े मुकाबले में लालसोट की टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए टीम ने तीसरा स्थान अपने नाम किया।
खेल प्रतिभाओं के लिए बनी प्रेरणा
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करना लालसोट जैसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ओम पवन पब्लिक स्कूल की टीम के प्रदर्शन से लालसोट का नाम देशभर में खेल के क्षेत्र में पहचान बनाने में सफल रहा। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना ने क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने खुशी जताई। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता को लालसोट की खेल प्रतिभाओं के लिए नई राह खोलने वाली उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।