
सूचना विभाग हापुड़ दिनांक:
- 22 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में सभी स्कूली बच्चों के द्वारा किया गया श्रम दान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतो एवं नगर पालिकाओं में सफाई के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हुए आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
- हापुड़। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद के समस्त विकास खंडों और ग्राम पंचायतो में नदी, घाट, अमृतसरोवर व तालाबों की साफ सफाई व प्रमाण पत्र/प्रशस्ति पत्र के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
स्वच्छता अभियान:
– सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानों, सचिवों, सफाई कर्मियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, पंचायत भवनों और अमृत सरोवरों की साफ-सफाई की।

सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रमाणपत्रों/ प्रशस्तिपत्रों का वितरण:
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) को मा. मुख्यमंत्री जी के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी प्रमाण पत्र वितरित गए। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्रों/छात्राओं व बच्चों को संबंधित विभाग के मा. मंत्री गण के हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र दिए गए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में अच्छा कार्य कर रहे कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए साथ ही सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाते हुए आज जनपद के कुछ प्राथमिक माध्यमिक तथा सभी सरकारी कार्यालय में श्रमदान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम किए गए जिसमें मुख्य साफ सफाई पेड़ पौधे लगाना बागवानी करना पेड़ों में पानी देना वृक्षारोपण इत्यादि किए गए
सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।