
जौनपुर। जबरन वसूली और लूट से जुड़े दो मामलों में जौनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो निलंबित आरक्षियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनके खिलाफ भी मुकदमे में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, पहला मामला थाना जलालपुर में 17 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया था। आरोप है कि पीड़ित को जबरन वाहन में बैठाकर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर रुपये मांगे गए। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल लेकर यूपीआई के माध्यम से विभिन्न खातों में करीब 2.15 लाख रुपये ट्रांसफर कराए तथा एटीएम से भी रकम निकाली। इस मामले में संकीत सिंह और विकास समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
दूसरा मामला थाना सुरेरी में 22 सितंबर 2026 को दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने आरोप लगाया कि राजेंद्र दूबे ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया, जहां सादे कपड़ों में मौजूद तीन-चार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे वाहन में बैठाया और करीब 1.65 लाख रुपये की वसूली की। यूपीआई के जरिए वंदनराम गिरी के खाते में रकम ट्रांसफर किए जाने का भी आरोप है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन सुरेरी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह को 18 सितंबर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। दोनों मामलों की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए वाराणसी परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक ने 22 सितंबर को पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया। टीम की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आशीष कुमार सिंह कर रहे हैं, जबकि नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पास है।

एसआईटी की जांच में पुलिसकर्मियों की पहचान होने के बाद 23 सितंबर को मनीष पटेल, निलंबित आरक्षी सत्येंद्र कुमार गौड़ और निलंबित आरक्षी विष्णुसिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरक्षियों के खिलाफ जबरन वसूली, लूट और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बीच संकीत और विकास ने 23 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह दोनों मामलों में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार या न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें दो पुलिस आरक्षी शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एसआईटी साक्ष्यों का संकलन कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।