
भरतपुर श्री अग्रवंश सेवा समिति, कृष्णा नगर इकाई, भरतपुर की कार्यकारिणी बैठक होटल सेंट्रल गार्डन में इकाई के संरक्षक सुभाष जयंती वाले की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इकाई अध्यक्ष संजीव कुमार गोयल ने अध्यक्षीय दायित्व निभा रहे सुभाष जयंती वाले का दुपट्टा (पटका) पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।
इकाई के महामंत्री डॉ. सतीश चंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ समाज के कुलपिता भगवान श्री अग्रसेन जी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से भगवान अग्रसेन जी का चार दिवसीय भव्य जयंती महोत्सव धूमधाम व सामाजिक सरोकारों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

चार दिवसीय महोत्सव का तय कार्यक्रम:
4 अक्टूबर: प्रातः 8:30 बजे लक्ष्मी पैलेस मैरिज होम से एक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली ग्रीन गार्डन मैरिज होम होते हुए कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी, जहाँ यह जिला अग्रवाल युवा महासभा की मुख्य रैली में सम्मिलित होगी।
6 अक्टूबर 2026: सायं 6:00 बजे महारानी जया कॉलेज परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती और 500 दीपकों से दीपदान का धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।
10 अक्टूबर: सामाजिक सरोकार के तहत प्रातः 9:00 बजे आरबीएम अस्पताल स्थित अन्नपूर्णा रसोई में गरीब एवं निःशक्तजनों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाएगा।
11 अक्टूबर: प्रातः 9:00 बजे लक्ष्मी पैलेस मैरिज होम में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें ध्वज पूजन के साथ प्रतिभा सम्मान, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान तथा निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जाएगा। सदन में सभी प्रस्ताव एकमत होकर पारित किए गए। अंत में इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गोयल ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में नवरत्न गर्ग, डॉ. लक्ष्मी चंद अग्रवाल, डॉ. अशोक गुप्ता, प्रमोद कुमार अग्रवाल, सूर्य प्रकाश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, चंद्र प्रकाश गुप्ता, सीए के.के. गुप्ता, दिनेश गोयल, पंकज आर्य, पंकज गर्ग, प्रीतेश गर्ग, राकेश गुप्ता, पुनीत गर्ग, दाऊदयाल गर्ग, गिर्राज प्रसाद, सत्यप्रकाश, चिरायु, राहुल, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. योगेंद्र गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता और राकेश मंगल सहित समाज के प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।