
बालाघाट ।
- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट के दौरे पर रहेंगे। जहां वह आदिवासी इलाके में उन परिवारवालों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने मलेरिया समेत दूसरी बीमारियों के चलते अपने बच्चों की जान गंवाई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वो अकेले नहीं हैं, मैं उनके साथ हूं। कुछ दिनों पहले केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं आज बालाघाट आ रहा हूं। उन आदिवासी परिवारों से मिलने, जिन्होंने बीमारी और भाजपा सरकार की उपेक्षा के कारण अपने मासूम बच्चों को खोया है। उनके साथ वक्त बिताकर उन्हें बताना चाहता हूं कि इस दुख में वो अकेले नहीं हैं, मैं उनके साथ हूं। कुछ दिनों पहले केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था। परियोजना के कारण आज उनके गांव डूब रहे हैं, मगर सरकार से उन्हें न पुनर्वास मिला न मुआवजा- मिला है तो प्रताड़ना, सरकारी दमन और हिंसा।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे लिखा,
- ”इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ के दौरान भी आदिवासी छात्रों ने बताया- स्कूल नहीं हैं, कॉलेज बदहाल हैं, हॉस्टल और खाना नरक जैसा, परीक्षाओं में धांधली और उनके आरक्षण के अधिकार से खिलवाड़ हो रहा है। मध्य प्रदेश के आदिवासियों की ये तकलीफें भाजपा-आरएसएस की उस सोच का हिस्सा हैं जो उन्हें भारत के पहले मालिक नहीं, वनवासी मानती है। जल, जंगल, जमीन के साथ शिक्षा, रोजगार और सम्मान भी छीन लेना चाहती है और अहंकार में वो कुछ सुनना नहीं चाहती।”
उन्होंने आदिवासी भाई-बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं आपके साथ हर संघर्ष में खड़ा हूं, आपकी आवाज बुलंद करना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इस बहरी सरकार को वो पूरी शक्ति के साथ सुनाऊंगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 15 दिनों के भीतर मध्य प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।