Paid tribute : ‘महात्मा गांधी ने मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया,’ खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ?

Paid tribute : 'महात्मा गांधी ने मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया,' खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ?
Paid tribute : ‘महात्मा गांधी ने मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया,’ खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ?

नई दिल्ली ।

  • महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, “पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जायेंगे-महात्मा गांधी।” उन्होंने आगे कहा, “सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस और सत्याग्रह को अन्याय के विरुद्ध सबसे प्रभावशाली अस्त्र बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया। आज जब उनके विचारों और मूल्यों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हैं, तब बापू के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और न्याय के सिद्धांतों पर अडिग रहना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। गांधी जयंती पर बापू को विनम्र नमन एवं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करना सत्य, अहिंसा और मानवीय गरिमा के उन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है, जिनकी आज के समय में सबसे अधिक आवश्यकता है।
Paid tribute : 'महात्मा गांधी ने मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया,' खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ?
Paid tribute : ‘महात्मा गांधी ने मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया,’ खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ?

बढ़ती कटुता और असहिष्णुता के बीच बापू का संदेश देश ही नहीं,

  • दुनिया को संवाद, सह-अस्तित्व और संवेदनशीलता का मार्ग दिखाता है। पूज्य बापू की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। सभी प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक्स पोस्ट में कहा, “सत्य ही जिनका मार्ग था। अहिंसा ही जिनका शस्त्र था। जिन्होंने देश को आजादी दिलाई। महात्मा की प्रेरणा, जो सदैव अनुकरणीय है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, “गांधी जयंती पर, मैं महात्मा गांधी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनकी सत्य और अहिंसा में आस्था ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को सबसे बड़ी नैतिक शक्ति प्रदान की। बापू का सादा जीवन और शांति, समानता व भाईचारे का उनका शाश्वत संदेश आज भी हमारा मार्गदर्शन करता है। उनका सपना एक ऐसे भारत का था जहां लोग सम्मान, सद्भाव और आपसी आदर के साथ रहें। आइए, इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर और एक अधिक सशक्त, एकजुट व संवेदनशील समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराकर हम उनकी विरासत का सम्मान करें।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

फतेहपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को समझने तथा उनकी वास्तविक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *