Dotasra : पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा : डोटासरा का तीखा हमला बोले, निकाय चुनाव जैसी पुलिसिया गुंडागर्दी इतिहास में नहीं देखी ?

 Dotasra : पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा : डोटासरा का तीखा हमला बोले, निकाय चुनाव जैसी पुलिसिया गुंडागर्दी इतिहास में नहीं देखी ?
Dotasra : पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा : डोटासरा का तीखा हमला बोले, निकाय चुनाव जैसी पुलिसिया गुंडागर्दी इतिहास में नहीं देखी ?

जूली ने भी सरकार को घेरा, नकली बीज और खाद संकट पर कृषि मंत्री को घेरा; नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले—’जो बिजली-पानी न दे सके, वह किसान हितैषी कैसे?’

डेगाना (नागौर)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए दावा किया है कि आगामी पंचायती राज चुनावों में जनता भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। गुरुवार को डेगाना में आयोजित पंचायती राज कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डोटासरा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं और लोकतंत्र को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी व पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। अपने जन्मदिन के अवसर पर सम्मेलन में पहुंचे पीसीसी चीफ डोटासरा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंच पर गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का उत्साह भी देखने लायक था, जहां दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच मंच पर डांस भी किया।
‘कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट बनवा रही सरकार, बुलडोजर-ED का डर दिखाने की साजिश’डोटासरा ने अधिकारियों के जरिए संभावित प्रत्याशियों का ब्योरा जुटाने का आरोप लगाते हुए कहा:
भाजपा को अपने उम्मीदवार तलाशने चाहिए, लेकिन सरकार अधिकारियों के माध्यम से इस बात की सूची बनवा रही है कि कांग्रेस से कौन चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस सूची का मकसद सिर्फ कांग्रेस नेताओं और उनके परिवारों पर दबाव बनाना है। परिवार में कौन सरकारी कर्मचारी है उसे परेशान करना, घरों पर बुलडोजर चलाने की धमकी देना और बड़े कारोबारियों के पीछे इनकम टैक्स व ईडी लगाना भाजपा की कार्यशैली बन चुकी है।
डोटासरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव में नहीं आएंगे। अगर गांवों में कानून के खिलाफ जाकर कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का काम हुआ, तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं के आगे ढाल बनकर खड़ा मिलेगा।
‘निकाय चुनाव में 52 किडनैपिंग की FIR, ऐसी गुंडागर्दी कभी नहीं देखी’हालिया निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में कभी किसी चुनाव में पुलिस और प्रशासन की इतनी नग्न गुंडागर्दी नहीं देखी गई।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान मात्र दो दिनों में 52 अपहरण (किडनैपिंग) की प्राथमिकियां दर्ज हुईं और पुलिस की आड़ में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को डराया-धमकाया गया।

 Dotasra : पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा : डोटासरा का तीखा हमला बोले, निकाय चुनाव जैसी पुलिसिया गुंडागर्दी इतिहास में नहीं देखी ?
Dotasra : पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा : डोटासरा का तीखा हमला बोले, निकाय चुनाव जैसी पुलिसिया गुंडागर्दी इतिहास में नहीं देखी ?

डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत दोनों मुख्यमंत्री रहे, लेकिन कभी भी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में इस स्तर का प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं देखा गया।
नकली बीज, खाद संकट और कृषि मंत्री पर सीधा वारकिसानों के मुद्दों को लेकर डोटासरा ने सरकार और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर कड़ा प्रहार किया:
उन्होंने कहा कि आज ही प्रदेश में मक्का के नकली बीज पकड़े जाने की खबर सामने आई है, जहां मार्का किसी और का था और टेस्ट में बीज घटिया निकला।
कृषि मंत्री पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा बोले, “मंत्री जी पहले खूब छापे मारते थे और कहते थे कि किसानों के लिए कर रहे हैं, लेकिन अब छापे मारने क्यों बंद हो गए? हकीकत यह है कि माल लेकर अलमारियां भर ली गईं।”
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भाजपा किसान हितैषी है, तो डीएपी खाद के लिए किसानों पर पुलिस लाठियां क्यों बरसा रही है? किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अधूरा रह गया और दूध पर बोनस तक बंद पड़ा है।
‘हार के डर से नहीं कराए चुनाव, डेगाना विधायक की कोई पूछ नहीं’डोटासरा ने पंचायत चुनाव टालने पर कहा कि सरकार अपनी संभावित हार और डर के कारण चुनाव कराने से बच रही है। उन्होंने कहा कि किस सरपंच ने प्रशासक बनने का आवेदन दिया था? सरपंचों के आक्रोश के डर से उन्हें आनन-फानन में प्रशासक बनाया गया।
स्थानीय राजनीति पर चुटकी लेते हुए डोटासरा ने कहा कि डेगाना विधायक अजय सिंह किलक सुंदर तो हैं, लेकिन सरकार में उन्हें ‘ढाई रुपये’ का काम भी नहीं मिल रहा। आला स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, पेंशन, पालनहार और छात्रवृत्ति अटक गई है, जबकि मुख्यमंत्री सरकारी खर्चे पर धार्मिक यात्राओं में व्यस्त हैं।
बिजली-पानी देने में नाकाम सरकार आमजन हितैषी कैसे: टीकाराम जूलीनेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो हुकूमत समय पर बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं कर सकती और समय पर पंचायती राज चुनाव नहीं करवा पा रही, वह जनता और किसानों की हमदर्द होने का ढोंग नहीं कर सकती। जूली ने गोवंश संरक्षण के दावों पर सवाल उठाते हुए सरकारी स्तर पर बीफ (गौमांस) निर्यात को लेकर भी गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत कर चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
वहीं, नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा ने स्पष्ट कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है। संगठन से गद्दारी करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए और आगामी पंचायती राज चुनावों में जमीनी फीडबैक और निष्ठा के आधार पर ही टिकटों का बंटवारा होना चाहिए।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Pregnant women : सेवा संकल्प अभियान में दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार

Pregnant women : सेवा संकल्प अभियान में दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार ?

हापुड़। जनपद हापुड़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *