District Officials : भदसियाना और पूठ में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में जुटे चार जिलों के पदाधिकारी ?

District Officials : भदसियाना और पूठ में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में जुटे चार जिलों के पदाधिकारी
District Officials : भदसियाना और पूठ में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में जुटे चार जिलों के पदाधिकारी

हापुड़।

  • अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) संगठन के तत्वावधान में जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भदसियाना एवं पूठ में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर समेत विभिन्न जनपदों से करीब 300 ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
    ग्राम भदसियाना में अंकुर शर्मा के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का फूल-माला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद ग्राम पूठ स्थित पुष्पावती गंगा घाट पर हापुड़ जिलाध्यक्ष पंडित प्रदीप शर्मा ने विधि-विधान से 41 किलो दूध की धार मां गंगा को अर्पित की। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
    इसके पश्चात पंडित प्रदीप शर्मा के आवास पर बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।
  • इस दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
    भदसियाना में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने की, जबकि ग्राम पूठ में कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित परमानंद कौशिक ने की। कार्यक्रम का संचालन पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का सम्मान कर संगठन को मजबूत करने तथा समाज की एकजुटता पर चर्चा की।
    कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना बहादुरगढ़ पुलिस भी पूठ गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही।
    चोरी के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे पदाधिकारी
    कार्यक्रम के बाद संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाना बहादुरगढ़ पहुंचे और थाना अध्यक्ष इंद्रकांत यादव से वार्ता की। पदाधिकारियों ने अंकुर शर्मा के यहां हुई चोरी के मामले में अभी तक गिरफ्तारी से बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी।
    थाना अध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
District Officials : भदसियाना और पूठ में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में जुटे चार जिलों के पदाधिकारी
District Officials : भदसियाना और पूठ में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में जुटे चार जिलों के पदाधिकारी

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

  • कार्यक्रम में पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, पश्चिम प्रदेश सचिव अनुज शर्मा, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सुशीला शर्मा, जिला अध्यक्ष हापुड़ पंडित प्रदीप शर्मा, जिला संरक्षक पंडित वेद प्रकाश शर्मा, परशुराम सेना जिला अध्यक्ष पंडित अमित शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष पंडित दुष्यंत शर्मा, जिला महासचिव महेश शर्मा, जिला सचिव भगवान शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर लख्मीचंद शर्मा, जिला प्रवक्ता हापुड़ मुकेश शर्मा, विधानसभा प्रभारी गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर पंडित विनोद शास्त्री, कथा व्यास पंडित रामकृष्ण दास, ब्लॉक प्रभारी सिंभावली पंडित सोनू शर्मा, पंडित अंशुल शर्मा बनखंडा, अनंत भारद्वाज बहादुरगढ़, पंडित अनिल शर्मा जिला प्रवक्ता बुलंदशहर, पंडित परमानंद कौशिक, पंडित नीरज शर्मा सतला, पंडित विशाल जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर गौरव शर्मा, पंडित मूलचंद शर्मा शंकर टीला, शुभम शर्मा शंकर टीला, पंडित दीपेश शर्मा खाद मोहन नगर, संजीव शर्मा, आदेश शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शिवम शर्मा, अमरचंद शर्मा, अलका शर्मा, गुड़िया शर्मा, मल्लू शर्मा, अशोक शर्मा, दिनेश मास्टर जी शर्मा, पंकज शर्मा, संजू शर्मा, प्रदीप शर्मा, मोनू शर्मा, योगेश शर्मा, बृजेश शर्मा, दिव्यांश शर्मा एवं कनक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • इसके अलावा शंकर टीला से गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, प्रमोद शर्मा, मिंटू शर्मा; आलमनगर से अमित शर्मा; नवादा से सौरभ शर्मा; चांदनेर से लक्ष्मी शर्मा, मुकेश शर्मा एवं राहुल शर्मा; पलवाड़ा से संजीव शर्मा; बहादुरगढ़ से डॉ. अनुज कौशिक, मनोज शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, प्रभात शर्मा, संदीप शर्मा, पंडित दुष्यंत शर्मा, पंडित पीयूष शर्मा, यश शर्मा, सोनू शर्मा, चिराग शर्मा, गौरव शर्मा, तुषार शर्मा, राकेश शर्मा, राजबीर शर्मा, आशुतोष शर्मा बक्सर, मुनेश शर्मा, धर्मपाल शर्मा, पवन, अरुण शर्मा, अजय शर्मा, राकेश शर्मा, पंडित संजीव शर्मा, पलवाड़ा से पंडित दयानंद शर्मा एवं रुखी भगवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और आपसी सहयोग का संदेश दिया। चार जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

The Chairperson and Society : अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत सभापति व समाज के पार्षदों का सम्मान 8 अक्टूबर को किया जाएगा ?

The Chairperson and Society : अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत सभापति व समाज के पार्षदों का सम्मान 8 अक्टूबर को किया जाएगा ?

टोंक। श्री अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में इस वर्ष श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *