Girish Chandra Yadav : एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव के घर पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ?

Girish Chandra Yadav : एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव के घर पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव
Girish Chandra Yadav : एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव के घर पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव

जौनपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने ग्राम डभिया अदारी पहुंचकर एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और जौनपुर का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी रोहित यादव से मुलाकात की। उन्होंने रोहित यादव को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राज्यमंत्री ने रोहित यादव के आवास पर पहुंचकर उनके माता-पिता से भी मुलाकात की और उन्हें बेटे की उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोहित यादव ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता जौनपुर के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

गिरीश चंद्र यादव ने कहा, “रोहित यादव की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। उनकी सफलता जिले के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।”

Girish Chandra Yadav : एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव के घर पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव
Girish Chandra Yadav : एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव के घर पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

राज्यमंत्री ने रोहित यादव से भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें और देश के लिए और पदक जीतकर जौनपुर का नाम रोशन करें। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी रोहित की उपलब्धि पर खुशी जताई।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Homeopathic medicine : डेंगू बचाव को लेकर चला जागरूकता महाअभियान, 249 बच्चों को वितरित की गई होम्योपैथिक औषधि

Homeopathic medicine : डेंगू बचाव को लेकर चला जागरूकता महाअभियान, 249 बच्चों को वितरित की गई होम्योपैथिक औषधि ?

फतेहपुर। जनपद में डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव और लोगों को स्वास्थ्य के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *