
दुबई ।
न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए तीसरे वनडे मुकाबले में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए आईसीसी ने भारत और वेस्टइंडीज टीम पर जुर्माना लगाया गया है। शनिवार को हुए आखिरी वनडे में समय की छूट को ध्यान में रखते हुए भारत को चार ओवर और वेस्टइंडीज को दो ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया। इसके बाद भारतीय टीम पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी ने एक बयान में कहा, “खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघनों से संबंधित है) के अनुसार, अगर कोई टीम तय समय में ओवर नहीं फेंक पाती है, तो उसके खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।”
दोनों कप्तानों ने अपनी गलती मान ली और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने यह जुर्माना लगाया है। ऑन-फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इबे शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाए थे।

वेस्टइंडीज तीन मैचों की सीरीज पहले ही 0-2 से हारकर आखिरी वनडे में उतरी थी, लेकिन उन्होंने भारत दौरे के वनडे चरण का समापन एक ऐतिहासिक जीत और रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के साथ किया। शाई होप 162 रन बनाकर नाबाद रहे और मेहमान टीम ने भारत के खिलाफ 352 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। यह कैरेबियाई टीम का 50 ओवर के फॉर्मेट में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज रहा। इससे पहले, टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 331 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।
होप वेस्टइंडीज की ओर से 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बने। इसके साथ ही रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में उन्होंने ब्रायन लारा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। लारा ने 1993 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ 153 रन बनाए थे। भारत और वेस्टइंडीज की टीम अब पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भिड़ेंगी, जिसकी शुरुआत मंगलवार से होनी है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।