Raid : मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत ई़डी ने केरल के तीन जिलों में सहकारी बैंकों पर की छापेमारी ?

Raid : मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत ई़डी ने केरल के तीन जिलों में सहकारी बैंकों पर की छापेमारी ?
Raid : मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत ई़डी ने केरल के तीन जिलों में सहकारी बैंकों पर की छापेमारी ?

तिरुवनंतपुरम ।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को केरल के तीन जिलों में कोऑपरेटिव बैंकों, उनके अधिकारियों और शासी निकाय के सदस्यों के घरों पर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह ऑपरेशन कथित वित्तीय गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत किया जा रहा है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामलों के संबंध में त्रिशूर, एर्नाकुलम और कोझिकोड में कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया है। ईडी की टीमों ने सुबह करीब 6.30 बजे अभियान शुरू किया, जिसमें केरल और तमिलनाडु के अधिकारी शामिल थे। इस ऑपरेशन में एर्नाकुलम का अंगामली अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, त्रिशूर का कुट्टानेल्लूर सर्विस कोऑपरेटिव बैंक और कोझिकोड का थेन्नाला सर्विस कोऑपरेटिव बैंक शामिल हैं। छापेमारी में बैंक के दफ्तरों के साथ-साथ शासी निकायों के सदस्यों, सेवारत व पूर्व कर्मचारियों और संस्थानों से जुड़े अन्य व्यक्तियों के आवास भी शामिल हैं।
ईडी ने पहले अंगामली अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में धोखाधड़ी वाले लोन के जरिए करीब 121 करोड़ रुपए की कथित वित्तीय गड़बड़ी का पता लगाया था। माना जा रहा है कि ये ताजा छापेमारी एजेंसी की उन कोशिशों का हिस्सा है जिनसे पैसे के लेन-देन का पता लगाया जा सके और गड़बड़ी में शामिल लोगों की भूमिका तय की जा सके।

Raid : मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत ई़डी ने केरल के तीन जिलों में सहकारी बैंकों पर की छापेमारी ?
Raid : मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत ई़डी ने केरल के तीन जिलों में सहकारी बैंकों पर की छापेमारी ?

अंगामली अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व कर्मचारी और लेखाकार शिजू के आवास की भी तलाशी ली जा रही है। ईडी के अनुसार, शिजू उन लोगों में शामिल था, जिन्होंने कथित तौर पर धोखाधड़ी वाले ऋणों की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
त्रिशूर में, एजेंसी कुट्टानेल्लूर सर्विस कोऑपरेटिव बैंक से जुड़ी पांच जगहों पर छापेमारी कर रही है। एंचेरिचिरा, पश्चिम एंचेरी और पदावराड स्थित इसकी शाखाओं में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बैंक के पूर्व अध्यक्ष और शासी निकाय के सदस्यों के आवासों की भी जांच की जा रही है।
इसके अलावा, ईडी थेन्नाला सर्विस कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े मामले में कोझिकोड में सात स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है।
केरल के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं की ईडी की ओर से जारी जांच के मद्देनजर यह नवीनतम कार्रवाई महत्वपूर्ण है। एजेंसी बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है व तलाशी के दौरान लोन रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने की उम्मीद है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

फतेहपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को समझने तथा उनकी वास्तविक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *