
नई दिल्ली।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्षी सांसद बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले करीब 300 सांसद चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने का मौका नहीं दिया गया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी INDI गठबंधन के सांसदों के विरोध पर कहा, ” …कल चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे। वो हमसे नहीं मिले। दिल्ली पुलिस ने हमें रोका और कहा कि आप यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं… जंतर-मतंर पर जाकर आज फिर से बैठें और देश को बताएं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार जी देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं। मोदी जी, अमित शाह जी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार जी ने देश के लोकतंत्र को खत्म किया है। मैंने कल भी कहा था कि जिन्होंने यह काम किया है वो देशद्रोही हैं। हम इन पर एक्शन लेंगे। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा। मेरे पास 45 FIR हैं और मेरा लक्ष्य है कि मुझे 100 FIR चाहिए। हर FIR मेरे लिए एक मेडल है। CEC मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, “हम सब यहां एक साथ हैं, एकजुट हैं और बिना किसी अहंकार के हैं। हम इस बड़ी ताकत से तब तक लड़ेंगे जब तक वे बाहर नहीं हो जाते।”

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जनपथ स्थित सागर रत्न रेस्टोरेंट में INDIA गठबंधन के सांसदों की लंच मीटिंग पर कहा, “यह लंच सार्वभौम का संदेश देता है…हमारा मिशन एक ही है कि जिग्नेश(ज्ञानेश) को राष्ट्रद्रोही घोषित किया जाए, वो गद्दार है। इसके पीछे जो भी लोग हैं, जो चोरी करके दिल्ली की गद्दी पर बैठा है वो इस्तीफा दे। बिहार, असम, बंगाल के चुनाव रद्द हों और सीधा ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चले और फांसी की सजा हो…ज्ञानेश कुमार को इस देश का सबसे बड़े गद्दार घोषित होना चाहिए। उसे कोई नहीं बचा पाएगा…”‘आगे की राणनीति क्या है?’ के सवाल पर उन्होंने कहा, “जहां ज्ञानेश को बंद करके रखा है, हम वहीं खोज करने जा रहे हैं…”
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने जनपथ स्थित सागर रत्न रेस्टोरेंट में INDIA गठबंधन के सांसदों की लंच मीटिंग पर कहा, “हमारा तो लंच पूरा हजम हुआ, अब सरकार का क्या होगा ये देखा जाएगा… FIR तो बाद की बात है, पहले SIR का जवाब सरकार दे।
कांग्रेस सांसद रणजीत रंजन ने कहा, “सत्तारूढ़ पार्टी के लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। हमारा तो केवल लंच का कार्यक्रम है लेकिन जो घबराई हुई सरकार है, वो इससे डर सकती है… अगर सच में पारदर्शिता होती तो वे चुनाव आयोग को हमसे(विपक्षी सांसदों से) मिलने के लिए कहते, न कि अपने मंत्रियों को मोहरा बनाकर चुनाव आयोग के संबंध में जवाब देने सामने नहीं लाते।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “हम रेस्टोरेंट में खाना खाने आए हैं। कल भी हम रेस्टोरेंट का ही खाना खा रहे थे… सरकार हम लोगों को FIR से नहीं डरा सकती है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।