
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस भीषण हादसे में अब तक चार लोगों की मलबे में दबने से मौत हो चुकी है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत और बचाव दल लगातार मौके पर डटे हुए हैं। जिलाधिकारी (DM) अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मलबे से अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें तीन महिलाओं और एक बच्चे का शव शामिल है। घायलों को त्वरित रूप से मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर
डीएम अजय कुमार ने बताया कि इमारत का मलबा मुख्य सड़क पर गिरा है, जिससे इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि कोई राहगीर भी इसकी चपेट में आया हो। इसी वजह से बचाव दल बेहद एहतियात के साथ मलबा हटाने का काम कर रहा है।

उन्होंने बताया, “लगभग 75 फीसदी राहत कार्य पूरा कर लिया गया है और 25 फीसदी काम बाकी है। हमारी टीमें बीती रात से बिना रुके लगातार काम कर रही हैं। उम्मीद है कि अगले 4-5 घंटों में बचाव अभियान पूरी तरह संपन्न कर लिया जाएगा।”
25 गज पर खड़ी थी 5-6 मंजिला इमारत
हादसे को लेकर स्थानीय विधायक वीर सिंह धींगान ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे उन्हें इमारत गिरने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम (112) और डीसीपी को अवगत कराया।
विधायक के अनुसार, यह इमारत महज 25 गज के छोटे से प्लॉट पर करीब पांच से छह मंजिल ऊंची बनाई गई थी और इसका निर्माण महज एक-दो साल पहले ही हुआ था। इमारत में एक परिवार निवास कर रहा था। इतने संकरे भूखंड पर बने इस ऊंचे ढांचे की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं