Political representation : चतरा में डेढ़ लाख भुइयाँ मतदाता, फिर भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अभाव ?

Political representation : चतरा में डेढ़ लाख भुइयाँ मतदाता, फिर भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अभाव
Political representation : चतरा में डेढ़ लाख भुइयाँ मतदाता, फिर भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अभाव

● चतरा जिले में दो विधानसभा सीट है, दोनों अनुसूचित जाति के लिए है रिजर्व है,एक विधानसभा सीट पर भुइयाँ समाज को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए उठाऊँगा आवाज। -योगेन्द्र यादव

☆ चतरा। जिले की राजनीति में भुइयाँ समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा फिर चर्चा में है। समाज की मतदाता संख्या करीब डेढ़ लाख बताई जाती है, लेकिन इसके बावजूद उसे अब तक अपेक्षित राजनीतिक अवसर नहीं मिल सका है। आजादी के 79 वर्ष बाद भी भुइयाँ समाज आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों से जूझ रहा है।

☆ राजद प्रदेश सचिव योगेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि भुइयाँ समाज को केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी राजनीतिक पहचान और नेतृत्व के अधिकार के लिए संगठित होकर आगे आना चाहिए।

● राजनीतिक भागीदारी पर उठे सवाल।

☆ योगेन्द्र यादव ने कहा कि चतरा जिले में भुइयाँ समाज की बड़ी आबादी होने के बावजूद उसे राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत कम संख्या वाले कई समाजों को नेतृत्व और प्रतिनिधित्व के अवसर मिले हैं, जबकि भुइयाँ समाज अब भी अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संघर्ष कर रहा है।

☆ उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी समाज के मतदाताओं की संख्या इतनी महत्वपूर्ण है, तो उसे जनप्रतिनिधि बनने और नीतिगत फैसलों में भागीदारी का अवसर क्यों नहीं दिया गया? क्या उसकी भूमिका केवल चुनाव के समय मतदान तक सीमित रहनी चाहिए?

Political representation : चतरा में डेढ़ लाख भुइयाँ मतदाता, फिर भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अभाव
Political representation : चतरा में डेढ़ लाख भुइयाँ मतदाता, फिर भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अभाव

● कांग्रेस से भाजपा तक बदला राजनीतिक झुकाव!

★ योगेन्द्र यादव ने कहा कि एक समय भुइयाँ समाज कांग्रेस का प्रमुख समर्थक माना जाता था। बाद में समाज के एक बड़े हिस्से का झुकाव भाजपा की ओर हुआ। इसके बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व का सवाल आज भी कायम है।

☆ उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान और राजनीतिक अधिकारों के मुद्दों पर संगठित होकर अपनी ताकत पहचाननी होगी।

●राजद के साथ सक्रिय भागीदारी की अपील!

☆ योगेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की राजनीति तभी सार्थक होगी, जब वंचित और कमजोर समुदायों को सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी मिले।

☆ उन्होंने कहा, “मैं भुइयाँ समाज के लोगों से अपील करता हूँ कि वे अपनी राजनीतिक भागीदारी को लेकर जागरूक हों। यदि समाज राष्ट्रीय जनता दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाता है, तो मैं जिले की एक विधानसभा सीट पर भुइयाँ समाज को प्रतिनिधित्व दिलाने के संकल्प के साथ पूरी ताकत से आवाज उठाऊँगा।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

फतेहपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को समझने तथा उनकी वास्तविक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *