Thrilling matches : वेस्ट ज़ोनइंटर-यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी हुए रोमांचक मुकाबले ?

Thrilling matches : वेस्ट ज़ोनइंटर-यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी हुए रोमांचक मुकाबले ?
Thrilling matches : वेस्ट ज़ोनइंटर-यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी हुए रोमांचक मुकाबले ?

झुंझुनूं।

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी, में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के तत्वावधान में आयोजित वेस्ट ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीसरे और चौथे राउंड के मुकाबले खेले गए। महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और कई मुकाबले कड़े रहे। तीसरे राउंड के प्रमुख मुकाबलों में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 2½-1½ से हराया। गोवा यूनिवर्सिटी ने भारती विद्यापीठ और अहमदाबाद यूनिवर्सिटी ने संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी को 4-0 से पराजित किया। सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने आरटीएम नागपुर को 4-0 से हराया, जबकि गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया। अन्य मुकाबलों में डॉ. सुभाष यूनिवर्सिटी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी को 4-0 से हराया। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा ने स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी को 4-0 से और शिवाजी यूनिवर्सिटी ने डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी को 3-1 से पराजित किया। जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी ने जिवाजी यूनिवर्सिटी को तथा कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ने क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा कच्छ यूनिवर्सिटी को 4-0 से हराया।
चौथे राउंड में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को 4-0 से हराया।

Thrilling matches : वेस्ट ज़ोनइंटर-यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी हुए रोमांचक मुकाबले ?
Thrilling matches : वेस्ट ज़ोनइंटर-यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी हुए रोमांचक मुकाबले ?

गोवा यूनिवर्सिटी ने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को 2½-1½ से और अहमदाबाद यूनिवर्सिटी ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा को 3-1 से पराजित किया। शिवाजी यूनिवर्सिटी ने डॉ. सुभाष यूनिवर्सिटी को 3-1 से, जबकि मुंबई यूनिवर्सिटी ने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी को 4-0 से हराया।
आरटीएम नागपुर ने बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी को 4-0 से हराया। भारती विद्यापीठ ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर यूनिवर्सिटी को 2½-1½ से और संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी ने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी को 3½-½ से पराजित किया। जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को 3-1 से तथा वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी ने कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया।
प्रतियोगिता के सभी राउंड में खेल का निष्पक्ष और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए एआईयू के पर्यवेक्षक डॉ. सत्यवान हरमालकर प्लेइंग हॉल में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा की विभिन्न यूनिवर्सिटी की महिला शतरंज टीमें भाग ले रही हैं।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. महेश सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. राहुल बुडानिया, डॉ. नीतीश गौतम और पीआरओ डॉ. रामनिवास सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Won Gold : ललितपुर के लाल सृजल राठौर ने बढ़ाया जिले का मान: पैरा टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन, देहरादून मैराथन में जीता गोल्ड

Won Gold : ललितपुर के लाल सृजल राठौर ने बढ़ाया जिले का मान: पैरा टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन, देहरादून मैराथन में जीता गोल्ड ?

ललितपुर। हौसलों की उड़ान शारीरिक सीमाओं की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *