Sought blessings : फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद ?

Sought blessings : फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद ?
Sought blessings : फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद ?

मुंबई ।

अभिनेता गुरमीत चौधरी आागामी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। गुरुवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर भस्म आरती के अपने दिव्य अनुभव को शेयर किया और बताया कि यह उनके लिए शब्दों से परे एक आशीर्वाद जैसा था। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह मंदिर के बाहर पत्नी देबीना बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का अनुभव शेयर करते हुए लिखा, “काफी लंबे समय से हम जिस चीज का अनुभव करना चाहते थे, आखिरकार वो सपना पूरा हुआ। उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दिव्य भस्म आरती देखना सच में कुछ अलग ही अनुभव था। बहुत शक्तिशाली, गहरा आध्यात्मिक। शब्दों से परे एक आशीर्वाद। हर हर महादेव।” दरअसल, अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेत्री ईशा मालवीय और फिल्म की टीम के साथ मध्य प्रदेश गए थे।

Sought blessings : फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद ?
Sought blessings : फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद ?

अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी भी दी थी कि वे अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत इंदौर से कर रहे हैं।
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ में गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथ ‘बिग बॉस 17’ फेम ईशा मालवीय इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू (पहला कदम) कर रही हैं। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, जिसमें प्यार के साथ-साथ जिंदगी के उतार-चढ़ाव, धोखे और एक्शन के कई रंग देखने को मिलेंगे।
फिल्म की कहानी को और प्रभावी बनाने के लिए इसके संगीत पर भी खास ध्यान दिया गया है। एल्बम में मिथुन, विशाल मिश्रा, संजू राठौड़, असीस कौर, मधुर शर्मा, रश्मि विराग मिश्रा, अजीम शिराजी, गीत सागर, मोहम्मद फैज, जावेद अली, अर्जुना हरजाई, विवेक वर्मा, कृष और उद्दीपन शर्मा समेत कई कलाकारों ने योगदान दिया है।
आरती एस और देबीना बनर्जी निर्मित इस फिल्म के सह-निर्माता रोमांच मेहता और अमन रियास्ती हैं। आशीष पांडा के निर्देशन में बनी ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Protests in the districts : परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन ?

Protests in the districts : परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन ?

चंडीगढ़ । पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *