
मुंबई ।
- भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विपक्ष और छात्रों के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसे भारत का आंतरिक मामला बताया। अमेरिकी मीडिया से बातचीत में रूबियो ने अपनी राय व्यक्त की। फॉक्स न्यूज ने बुधवार को इसको प्रसारित किया। जहां उन्होंने यूएन एक्सपर्ट्स पर तंज कसा और भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था की तारीफ की।
- भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और उस पर यूएन एक्सपर्ट्स की आलोचना को लेकर पूछे गए सवाल पर रूबियो ने हंसते हुए कहा, “यूएन एक्सपर्ट्स… मेरे फेवरेट हैं। यूएन एक्सपर्ट्स खुद में ही एक विरोधाभास है।”
उन्होंने भारत में चल रहे आंदोलन को आतंरिक मामला बताते हुए आगे कहा, “यह एक घरेलू राजनीतिक मामला है। मैं उनकी राजनीति में शामिल नहीं होने वाला। यहां लोकतंत्र है, चुनाव होते हैं। मैं उनके घरेलू राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा। ऐसे तो हमारे यहां अमेरिका में हर दिन विरोध प्रदर्शन होते हैं।”

रूबियो ने कहा कि
- विरोध प्रदर्शन और दंगों में फर्क होता है। बोले, “मैं दंगों की बात नहीं कर रहा, जैसे आप यूरोप में देख रहे हैं जहां तोड़फोड़ हो रही है, इमारतों में घुसा जा रहा है और उन्हें जलाया जा रहा है। कई मायनों में लोगों का बाहर निकलकर अपनी बात रखना इस बात का संकेत है कि यह एक ऐसा देश है जहां राजनीतिक चर्चा होती है और मतभेद होते हैं।”
उन्होंने क्यूबा का उदाहरण देते हुए कहा, “जैसे आपने कहा कि यहां विपक्ष है, उदाहरण के लिए क्यूबा में ऐसा कोई विपक्ष नहीं है जो जेल गए बिना या दमन और निर्वासन झेले बिना बाहर निकलकर कुछ कर सके। हम आंतरिक राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करेंगे; यह भारत के लोगों को तय करना है।”
अमेरिकी विदेश मंत्री मंगलवार को मुंबई पत्नी जेनेट के साथ पहुंचे थे। तय शेड्यूल के अनुसार उनकी शाम को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात हुई। दोनों ने रक्षा से लेकर ऊर्जा सुरक्षा को लेकर गहन विमर्श किया। बाद में रूबियो ने पत्रकारों से बात करते हुए माना कि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द हो जाएगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं