
मुंबई में फिर गूंजीं गोलियां तो उठे सुरक्षा पर सवाल टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने जताई चिंता, मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र के गृह मंत्री को हटाने की मांग
नई दिल्ली।
- मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी और जानलेवा हमले की घटना को लेकर सुशांत राजपूत और भरत तिवारी केस को करने बाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिल्म जगत की चर्चित हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते हैं, तो यह कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर मंथन का विषय है। उन्होंने इस घटना के संदर्भ में मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था की जवाबदेही तय करने की मांग की।
- प्रेस वार्ता में अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुंबई में फिल्मी हस्तियों से जुड़ी हिंसक घटनाओं की खबरें समाज में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना को गंभीर बताते हुए मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
- पुलिस नेतृत्व की जवाबदेही तय करने की मांग
संजीव कुमार सिंह ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। ये मांगें उन्होंने पुलिस और सरकार की जवाबदेही के मुद्दे पर उठाईं। - उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था का दायित्व केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी हस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। किसी भी महानगर में गोलीबारी जैसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत को रेखांकित करती हैं।

फिल्म जगत की सुरक्षा पर फिर चर्चा
- उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में अंडर वर्ड का तांडव फिर से शुरू हो गया हैं। मुंबई में फेमस वॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली फायरिंग औऱ जानलेवा हमला एक बार फिर मुंबई कि सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता हैं। मुंबई में पहले भी कई एक्टर औऱ एक्ट्रेस कि हत्या हुई है। यह दुःखद घटना मुंबई पुलिस की नाकामी हैं। सुपर स्टार जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ एक फेमस एक्टर है। उनके पिता भी सीनियर बेहतरीन एक्टर हैं। टाइगर श्रॉफ, वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ के पुत्र हैं और हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहचान रखते हैं। ऐसे में उनसे जुड़ी फायरिंग की घटना ने फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है। अधिवक्ता सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
- उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का राज बनाए रखने के लिए जरूरी है कि किसी भी आपराधिक घटना की तह तक पहुंचा जाए, तथ्यों के आधार पर जांच हो और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मुंबई जैसे महानगर में सुरक्षा को लेकर जनता का भरोसा कायम रखना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कानून-व्यवस्था पर जनता का विश्वास केवल आश्वासनों से नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच, प्रभावी कार्रवाई और जवाबदेही से मजबूत होता है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं