District Observer : दिल्ली महारैली की तैयारियां तेज, जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पहुंचने की अपील की ?

District Observer : दिल्ली महारैली की तैयारियां तेज, जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पहुंचने की अपील की ?
District Observer : दिल्ली महारैली की तैयारियां तेज, जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पहुंचने की अपील की ?

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने जा रही “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” महारैली को लेकर जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने ली बैठक, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पहुंचने की की अपील.

हापुड़।

  • आज 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया दिल्ली रोड भैरों मंदिर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुंचे। जहां कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। AICC के डिस्ट्रिक्ट ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने कार्यक्रम में पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि 1 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत एक महारैली होने जा रही है। जिसमें पूरे भारत से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया गया है।
  • अनंत दहिया ने जिला हापुड़ के तीनों नगर पालिका से कांग्रेस अध्यक्षों, कमेटी के पदाधिकारी गणों, समस्त ब्लॉक/अध्यक्षों, ब्लॉक/मंडल कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के समस्त अध्यक्ष गणों व उनके पदाधिकारी गणों, वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं समस्त कांग्रेसी समर्थकों को 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में वोट चोरी के इस अभियान में जुटने के लिए अपील की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में हम लोगों को पूरी ताकत के साथ इस महारैली में जुटना है और राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा है कि वोट चोरी के खिलाफ पूरे देश में राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता है जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ पूरी ताकत से इस लड़ाई को लड़ रहे हैं।
District Observer : दिल्ली महारैली की तैयारियां तेज, जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पहुंचने की अपील की ?
District Observer : दिल्ली महारैली की तैयारियां तेज, जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पहुंचने की अपील की ?

अब हमारा दायित्व है कि

  • हम भी अपने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई में उनका साथ दे। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा है कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता। कांग्रेस पार्टी का एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने जननायक व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है उन्होंने कहा है कि वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त की खामोशी ने भी अब इस बात का पुख्ता प्रमाण दे दिया है कि उन्होंने पिछले कई चुनावों में आम जनता के वोटो की चोरी की है। लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव तथा जिला पंचायत के चुनाव में विपक्ष भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही और गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
    ये लोग उपस्थित रहे:
  • पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय गोयल, पूर्व PCC सदस्य नवरत्न त्यागी, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, मानवी सिंह, रश्मि चौधरी, डॉक्टर वीसी शर्मा, एड . रघुवीर सिंह, नरेश भाटी, गौरव गर्ग, कपिल शर्मा, इकबाल प्रधान,मुकीम खान, बिजेंद्र त्यागी, जीतेंद्र नागर, वसीम खान, देवेंद्र कुमार, चौधरी मुरसलीन, जस्सा सिंह, सुशील शास्त्री, सविता गौतम, सरला देवी, डॉक्टर फराहीम, राहुल शर्मा, पवन कौशिक, सौरभ शर्मा, पदम साहनी, डालचंद सिंह, रामप्रसाद जाटव, सचिन कुमार, अरुण वर्मा, दीपक मोघे, यशपाल ढिल्लोर, अफजाल आढ़ती, खुशनूद अली, दीपक कुमार, सुखपाल गौतम, लाल बहादुर, मोहम्मद नफीस, लोकपाल सागर, मनोज कौशिक, रामलाल आर्य, हर्ष कुमार सिरोही, सी एल शर्मा, पी के शर्मा, संदीप कुमार, एड. फुरकान, आदेश शर्मा, तबसीर, अली मुर्तजा, एस.एस. गौड़, अनस, विपिन कुमार, गोपाल भारती, महबूब अली, अमित कुमार आदि।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Support : एडवोकेट विक्रांत वशिष्ठ को राष्ट्रीय सैनिक संस्था और अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राह्मण महासभा ने दिया समर्थन

Support : एडवोकेट विक्रांत वशिष्ठ को राष्ट्रीय सैनिक संस्था और अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राह्मण महासभा ने दिया समर्थन ?

सहारनपुर-मेरठ। एमएलसी स्नातक (सहारनपुर-मेरठ खंड) के निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट विक्रांत वशिष्ठ को राष्ट्रीय सैनिक संस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *