Certificates will be provided : डब्ल्यूजेआई की एआई मीडिया कार्यशाला में 16 राज्यों के पत्रकारों ने सीखे निःशुल्क एआई टूल्स, मिलेंगे प्रमाणपत्र ?

Certificates will be provided : डब्ल्यूजेआई की एआई मीडिया कार्यशाला में 16 राज्यों के पत्रकारों ने सीखे निःशुल्क एआई टूल्स, मिलेंगे प्रमाणपत्र
Certificates will be provided : डब्ल्यूजेआई की एआई मीडिया कार्यशाला में 16 राज्यों के पत्रकारों ने सीखे निःशुल्क एआई टूल्स, मिलेंगे प्रमाणपत्र

डब्ल्यूजेआई की एआई मीडिया कार्यशाला में 16 से अधिक राज्यों के पत्रकारों की भागीदारीनिःशुल्क एआई टूल्स के इस्तेमाल की दी जानकारी, प्रतिभागियों को मिलेंगे प्रमाणपत्र

नई दिल्लीः वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेआई) की ओर से पत्रकारों के लिए निःशुल्क एआई मीडिया तकनीकी द्वितीय कार्यशाला आयोजित की गई। गूगल मीट के माध्यम से हुई इस कार्यशाला में 16 से अधिक राज्यों के मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। एआई एवं मीडिया तकनीकी विशेषज्ञ तीर्थंकर सरकार और अविनाश सिंह ने पत्रकारों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने लाइव डेमो के जरिए समाचार अनुसंधान, लेखन, संपादन, हेडलाइन निर्माण, अनुवाद, वीडियो ट्रांसक्रिप्शन, सबटाइटल, सोशल मीडिया सामग्री और पोस्टर-बैनर तैयार करने में एआई टूल्स की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि एआई के प्रभावी इस्तेमाल से पत्रकारिता के कामकाज में तेजी और सामग्री की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है। हालांकि, समाचारों की तथ्यात्मक पुष्टि करना पत्रकारों की जिम्मेदारी है। पंजीकृत प्रतिभागियों को निःशुल्क एआई टूल्स की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Certificates will be provided : डब्ल्यूजेआई की एआई मीडिया कार्यशाला में 16 राज्यों के पत्रकारों ने सीखे निःशुल्क एआई टूल्स, मिलेंगे प्रमाणपत्र
Certificates will be provided : डब्ल्यूजेआई की एआई मीडिया कार्यशाला में 16 राज्यों के पत्रकारों ने सीखे निःशुल्क एआई टूल्स, मिलेंगे प्रमाणपत्र

पत्रकारों के लिए जारी रहेगी एआई कार्यशालाओं की श्रृंखला
डब्ल्यूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए ऐसी कार्यशालाएं आगे भी आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने बताया कि प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। कार्यशाला का संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना ने किया। इसका प्रसारण यूनियन के फेसबुक, आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी हुआ।

कार्यशाला में ऑनलाइन शामिल पत्रकार , विकास सुखिया, नरसिम्हा राव सृगादा, निखिल वर्मा, पी. कुमार, रानाप्रताप, मेगराज लूथरा, विशाल चौरसिया, वीरिंदर सिंह, धर्मेंद्र, भदौरिया, स्वतंत्र सिंह भुल्लर , गणेश, इश मलिक, सुषमा रानी, विजय वर्मा, आनंद कुमार मिश्रा, भोलानाथ, परवीन बागी, विवेक वैष्णव और एन.एस. राव सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पंजाब दी लहर और डीआर्च न्यूज़ का प्रतिनिधित्व भी रहा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Shri Prannath Ji Temple :  पन्ना में श्री प्राणनाथ जी मंदिर पहुंचे जीतू पटवारी, शरद पूर्णिमा के कार्यक्रम में हुए शामिल

Shri Prannath Ji Temple :  पन्ना में श्री प्राणनाथ जी मंदिर पहुंचे जीतू पटवारी, शरद पूर्णिमा के कार्यक्रम में हुए शामिल ?

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित भगवान श्री प्राणनाथ जी मंदिर, श्री पद्मावती पुरी धाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *