
दौसा।
पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में जिला स्तर पर गठित आदर्श आचार संहिता एवं शिकायत प्रकोष्ठ ने सख्ती बरतते हुए 11 राजकीय कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। संबंधित कार्मिकों पर प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का मामला सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा ने बताया कि प्रकोष्ठ के संज्ञान में आए मामलों के अनुसार नूरपुर निवासी राजस्थान रोडवेज कर्मचारी शिम्भू दयाल गुर्जर, सायपुर निवासी बैंक मैनेजर राकेश मीना, सायपुर निवासी पटवारी पवन मीना, नौरंगवाड़ा निवासी दिल्ली पुलिस कार्मिक नाहर सिंह मीना, नौरंगवाड़ा निवासी लाइनमैन विजय मीना, कायमपुर निवासी रेलवे ग्रुप-डी कार्मिक मनसुख मीना, मेहंदीपुर बालाजी निवासी राजस्थान परिवहन विभाग कार्मिक धीरसिंह मीना, मेहंदीपुर बालाजी निवासी दिल्ली पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार मीना, मेहंदीपुर बालाजी निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार मीना, मेहंदीपुर बालाजी निवासी दिल्ली नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता राजाराम मीना तथा सुमेल कलां निवासी राजस्थान पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुरज्ञान सिंह गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समयावधि में स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। प्रथम दृष्टया संबंधित गतिविधियां राजकीय कार्मिकों से अपेक्षित निष्पक्षता, तटस्थता एवं आचरण संबंधी नियमों के विपरीत पाई गई हैं।

निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उनके संबंधित विभागों को अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा भी भेजी जाएगी।
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 6 कार्मिक निलंबित
दौसा। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी से पहले आयोजित अंतिम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने तथा प्रशिक्षण में उपस्थित होने के बाद बिना सूचना के नदारद होने के मामले में छह कार्मिकों को निलंबित किया गया है। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया गया है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि मतदान दलों की रवानगी से पूर्व आयोजित अंतिम प्रशिक्षण में श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट के व्याख्याता मुकेश कुमार मीना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुर्रीकलां के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भोमाराम योगी, नगर परिषद दौसा के सफाई कर्मचारी पप्पू एवं रामहेत टोपिया, पीएचईडी उपखंड दौसा सहायक अभियंता कार्यालय के सहायक अमित शर्मा अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लवाण के पुस्तकालय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा प्रशिक्षण में उपस्थित होने के बाद बिना किसी सूचना के प्रशिक्षण स्थल से नदारद हो गए। इस प्रकार कुल छह कार्मिकों द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले सामने आए।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सभी छह कार्मिकों को निलंबित किया गया है। इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के संबंध में जांच की प्रक्रिया भी विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करना प्रत्येक कार्मिक की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं