One arrested : बिहार : मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार

One arrested : बिहार : मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार
One arrested : बिहार : मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार

मोतिहारी ।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.95 लाख रुपये के भारतीय जाली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात तुरकौलिया थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा जाली नोटों का हेरफेर किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उसके सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेमरा स्टेशन के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर उनमें से एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
दिलीप कुमार के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शेख अयनुल के रूप में हुई है।

One arrested : बिहार : मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार
One arrested : बिहार : मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार

वह पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के जनरवा गांव का निवासी है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से जाली नोटों के 10 बंडल बरामद हुए। इनकी कुल कीमत 4 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बरामद नोटों को जब्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां से लाए गए थे और इनके जरिए किन लोगों तक पहुंचने की योजना थी। साथ ही फरार व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई में सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में तुरकौलिया थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रेणु कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार और जिला आसूचना इकाई, मोतिहारी की टीम शामिल थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जाली नोटों के स्रोत और इस कथित कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Election Campaign : प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पर 11 कार्मिकों को नोटिस ?

Election Campaign : प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पर 11 कार्मिकों को नोटिस ?

दौसा। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *