E riksha vahano ke khilaf: शुरू हुआ जबर्दस्त अभियान

ब्यूरो चीफ एहतेशाम खान जौनपुर

E riksha vahano ke khilaf: शुरू हुआ जबर्दस्त अभियान

E riksha vahano ke khilaf: शुरू हुआ जबर्दस्त अभियान
E riksha vahano ke khilaf: शुरू हुआ जबर्दस्त अभियान
  • *जौनपुर।* अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध 1 से 30 अप्रैल तक परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के अनुपालन में 2 अप्रैल को जनपद में अवैध, अनधिकृत, बिना वैध प्रपत्र संचालन, अवयस्कों द्वारा संचालन आदि अभियोगों के प्रति परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्यवाही संपादित की गयी।

E riksha vahano ke khilaf: शुरू हुआ जबर्दस्त अभियान

E riksha vahano ke khilaf: शुरू हुआ जबर्दस्त अभियान
E riksha vahano ke khilaf: शुरू हुआ जबर्दस्त अभियान
  • जनपद में जेसीज चौराहा, लाइन बाजार, सद्भावना पुल, जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग आदि स्थानों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। अभियान के अंतर्गत सायं 6 बजे तक 22 वाहनों का चालान किया गया एवं 15 वाहनों को थानों में बन्द किया गया एवं अन्य 125 ई-रिक्शा चालकों चेतावनी दी गयी एवं 1 अपंजीकृत ई-रिक्शा को निरूद्ध किया गया। अवैध एवं अनधिकृत ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के प्रति अभियानात्मक कार्यवाही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में यातायात निरीक्षक के साथ प्रवर्तन कार्यवाही किया गया।
    प्रवर्तन कार्यवाही में प्रमोद कुमार यात्री/माल कर अधिकारी जौनपुर, सुशील मिश्रा यातायात निरीक्षक, सुनील तिवारी सहायक यातायात निरीक्षक, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस के अन्य कार्मिक शामिल थे। ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा चालकों से अपील है कि वे वाहन के समस्त प्रपत्रों को अद्यतन करा लें। वाहन स्वामी किसी भी स्थिति में अवयस्कों को ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा चलाने की अनुमति न दें।

 

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

andekhikhabar57@gmail.com
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

 

Check Also

बेंगलुरु । विराट कोहली के स्वामित्व वाले पब 'वन8 कम्यून' के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बेंगलुरु के रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित इस पब के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (सीओटीपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये मामला स्मोकिंग जोन निर्धारित न करने को लेकर है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि 'वन8 कम्यू'न पब में स्मोकिंग जोन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कब्बन पार्क पुलिस ने सीओटीपीए अधिनियम के उल्लंघन के लिए स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पब पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीओटीपीए अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के लिए सख्त नियम निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन न करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। वन8 कम्यून विराट कोहली के स्वामित्व वाली पब चेन है, जिसकी दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में ब्रांच हैं। वन8 कम्यून पहले भी मुश्किल में पड़ चुका है। जून 2024 में निर्धारित समय से अधिक समय तक संचालन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। उस वक्त पाया गया था कि पब रात 1 बजे के बाद भी खुला था और ग्राहकों को सर्व कर रहा था। इसके बाद दिसंबर 2024 में ग्रेटर बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने पब को फायर सेफ्टी रूल्स के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया था। विराट कोहली इन दिनों आईपीएल-2025 में व्यस्त हैं। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं, जिसने इस सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। नौ साल बाद ये टीम खिताबी मैच में उतरेगी। 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से होगा। दोनों ही टीमें अब तक एक भी बार आईपीएल खिताब नहीं जीती है। ऐसे में फैंस को इस बार एक नया विजेता मिलेगा।

FIR against pub-restaurant : बेंगलुरु में विराट कोहली के पब-रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR , पब में स्मोकिंग जोन नहीं होने के कारण कार्रवाई ?

बेंगलुरु में विराट कोहली के पब-रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR : पब में स्मोकिंग जोन नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *