Events : फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी एवं मिलेट्स रेसिपी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन ?

Events : फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी एवं मिलेट्स रेसिपी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Events : फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी एवं मिलेट्स रेसिपी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज कृषि विभाग द्वारा

  • प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ कॉप रेज्डियू योजनान्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी एंव श्री अन्न पुनरोद्धार कार्यकम के अन्तर्गत मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नवीन मण्डी परिसर हापुड़ में प्रातः 11.00 बजे से किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री विनोद गुप्ता जी मा० सांसद प्रतिनिधि द्वारा फीता काट कर किया गया तथा मेले में लगाये गये स्टॉलो का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में डा० ओमवीर सिंह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हापुड़, श्री आशीष सक्सैना, एल०डी०एम०, केनरा बैंक हापुड़, श्री गौरव प्रकाश जिला कृषि अधिकारी हापुड़, श्री हिमांशु रंजन श्रीवास्तव एवं वैज्ञानिक गणों ने प्रतिभाग किया।
  • कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अधिकारियों नें प्रतिभाग कर योजनाओं की जानकारी दी तथा कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसमे पराली / गन्ने की पत्ती एवं फसलो के अन्य अवशेष न जलाये जाने के सम्बन्ध में एन०जी०टी० से सम्बन्धित कृषि यन्त्रो के बारे में जानकारी दी गयी। सर्वप्रथम श्री योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा कृषकों का स्वागत करते हुए कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।
Events : फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी एवं मिलेट्स रेसिपी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Events : फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी एवं मिलेट्स रेसिपी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कृषि विज्ञान केन्द्र से उपस्थित डा० अरविन्द कुमार,

  • प्रभारी, डा० अशोक कुमार एवं डा० वीनिता वैज्ञानिको ने उपस्थित होकर कृषकों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी एवं कीट / रोग की पहचान तथा उनकी रोकथाम हेतु विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हापुड़ द्वारा पशुओं में शीत के मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु कृषकों को जानकारी दी गयी। कृषकों को अरविन्द पपेट ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी फसलों की उन्नत कृषि विधियों के बारे में जानकारी दी एवं पराली न जलाने हेतु अनुरोध किया गया।
  • इसके उपरान्त श्री विनोद गुप्ता जी मा० सांसद प्रतिनिधि द्वारा कृषको को फसलो के अवशेष न जलाकर उनको खेत में मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढाने हेतु खाद तैयार करने एवं जन सामान्य को मिलेट्स की उपयोगिता एवं मिलेट्स रेसीपी भोजन की थाली में प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कृषकों द्वारा सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया गया तथा अन्त में श्री योगेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक, हापुड़ द्वारा उपस्थित समस्त जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

उप कृषि निदेशक,
हापुड़।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़ ?

मुजफ्फरनगर। जनपद में किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *