
बाँदा, 31 अक्टूबर 2026।
- आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, बिजली खेड़ा, बाँदा में जिलाध्यक्ष उमेश यादव अध्यक्षता में भारत के लौह पुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनपद बाँदा के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
- कार्यक्रम का संचालन सपा नेता कुदरत उल्ला खान जी ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्वी सदर विधायक श्री अनिल प्रधान जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बबेरू विधायक श्री विशंभर सिंह यादव जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन देश की एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा का महान उदाहरण है।

उन्होंने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी।
- आज उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हमें सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित होना चाहिए। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और देश की एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।” कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल जी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में एकता, सद्भाव तथा समानता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
- इस मौके पर इमरान अली राजू,शमीम बांदवी,महेंद्र सिंह वर्मा,प्रमोद गुप्ता राजा,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,राम लाल प्रजापति,ओम नारायण त्रिपाठी विदित, सुमन दिवाकर,राजा भईया वर्मा, भरत दिवाकर,अशोक गौर,आमिर खान मन्नी,मुन्ना पटेल,लालमन यादव,विवेक बिंदु तिवारी,अशोक पांडेय,ब्रजेश पटेल,सुशील त्रिवेदी,नासिर खान,श्याम बाबू खंगार,विकास सिंह,रोहित कुशवाहा,कैप्टन रामराज यादव,यशवंत यादव,मुशीर फारूकी,मदन गोपाल टंका,अवध पटेल,शिवाकांत,दिलीप पटवा,मुलायम यादव ओ पी,आर के समुद्र,रवि दिवाकर,अमित गुप्ता मनीष,मुन्ना जाटव,पुष्पेंद्र चुनiले,नंदकिशोर नंदू, प्रियांशू गुप्ता, राजन चंदेल, जन्मेजय सिंह,धीरेन्द्र विश्वकर्मा,रियाज अली,शुभम धुरिया,बबलू श्रीवास,मनी कश्यप, महेश यादव चमकीला,जाबिर राईन,सत्येंद्र पटेल,राजेश भारती,शगुफ्ता सिद्दकी,नीलम यादव,अर्चना पटेल,किरन वर्मा,नेतराम वर्मा,ठाकुर कपिल,अवधविहारी यादव, रहीस खान,अर्जुन कुशवाहा,आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी नेता उपस्थित रहे
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं