
भरतपुर
खंडेलवाल समाज भरतपुर की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा करते हुए संयोजकों की नियुक्ति की गई।
समाज के महामंत्री मुरारी लाल खंडेलवाल ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 नवंबर 2026 को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर खंडेलवाल महिला मंडल एवं खंडेलवाल युवा मंडल के संयुक्त सानिध्य में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाज के सेवाभावी भामाशाह एवं युवा मंडल सदस्य नीतेश खंडेलवाल को इस रक्तदान शिविर का मुख्य संयोजक बनाया गया है।
इसी क्रम में आगामी 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक अन्नकूट महोत्सव तथा समाज के नवनिर्मित हॉल एवं कमरों के लोकार्पण समारोह की समग्र व्यवस्थाओं के संचालन हेतु सुभाष लोहिया को संयोजक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, 14 फरवरी 2027 को संत शिरोमणि श्री सुंदर दास जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा एवं उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का दायित्व नरेश खंडेलवाल को सौंपा गया है।
महामंत्री ने बताया कि फरवरी 2027 में खंडेलवाल समाज भरतपुर की संस्था के आम चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदाता सूची तैयार कराने की अहम जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता रामस्वरूप गुप्ता को संयोजक के रूप में सौंपी गई है।
बैठक में समाज के अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता ने सभी नवनियुक्त संयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संयोजक अपनी-अपनी समर्पित टीम गठित कर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही, उन्होंने समाज के सभी प्रबुद्धजनों और बंधुओं से आगामी सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और एकजुट होकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं