Inauguration : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर राजकीय विद्यालयों में किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ ?

Inauguration : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर राजकीय विद्यालयों में किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ ?
Inauguration : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर राजकीय विद्यालयों में किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ ?

अजमेर।

  • विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर स्थित राजकीय विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। विधायक कोष से कुल 22.27 लाख रुपये की लागत से ये कार्य करवाए जाएंगे। इनमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कनाड़िया, हाथीखेड़ा में 17.27 लाख रुपये की लागत से दो नए कक्षा-कक्ष तथा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, महाराणा प्रताप नगर में 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड का निर्माण शामिल है। इस अवसर देवनानी ने कहा कि हाथीखेड़ा विद्यालय में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए
  • अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं, महाराणा प्रताप नगर स्थित संस्कृत विद्यालय में कमरों की खुली छत पर टीन शेड बनाया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालयों में भवन, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
PM Modi : जिसका जीवन तप, त्याग और सत्य से संपन्न है, वह सभी उपलब्धियां प्राप्त करता है, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित ?
PM Modi : जिसका जीवन तप, त्याग और सत्य से संपन्न है, वह सभी उपलब्धियां प्राप्त करता है, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित ?

उन्होंने कहा कि

  • विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। नए कक्षा-कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण मिलेगा। अजमेर में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विद्यालयों का निरंतर विकास किया जा रहा है।
    उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय को अपना परिवार मानते हुए उसकी स्वच्छता, अनुशासन और गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपने घर में गंदगी नहीं करता, उसी प्रकार विद्यालय परिसर को भी स्वच्छ और व्यवस्थित रखना प्रत्येक विद्यार्थी की जिम्मेदारी है।
    कार्यक्रम में महापौर अनामिका शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Bangladesh-Nepal : 'ये भारत है, बांग्लादेश-नेपाल नहीं, गलतफहमी न पालें', कृष्ण पाल गुर्जर ने विपक्ष को दिया करारा जवाब ?

Bangladesh-Nepal : ‘ये भारत है, बांग्लादेश-नेपाल नहीं, गलतफहमी न पालें’, कृष्ण पाल गुर्जर ने विपक्ष को दिया करारा जवाब ?

गुरदासपुर । केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मंगलवार को पंजाब के गुरदासपुर में भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *