Thief arrested : यूपी में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी घायल, अमेठी में शातिर चोर गिरफ्तार ?

Thief arrested : यूपी में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी घायल, अमेठी में शातिर चोर गिरफ्तार ?
Thief arrested : यूपी में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी घायल, अमेठी में शातिर चोर गिरफ्तार ?

नोएडा/अमेठी ।

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग जिलों में बड़ी सफलता मिली है। जेवर में इमरान हत्याकांड के दो फरार आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। वहीं, अमेठी में पुलिस और अंतर्जनपदीय चोरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पहला मामला गौतमबुद्ध नगर के जेवर का है। यहां झांझर रोड स्थित पावर हाउस के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शेरू उर्फ शेर मोहम्मद और मौसीम के पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाश 7 अक्टूबर की रात इमरान की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, पांच कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेवर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, दूसरा मामला अमेठी जिले का है। यहां शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर गांव के पास पुलिस और अंतर्जनपदीय चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई।

Thief arrested : यूपी में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी घायल, अमेठी में शातिर चोर गिरफ्तार ?
Thief arrested : यूपी में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी घायल, अमेठी में शातिर चोर गिरफ्तार ?

पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लगी, जबकि उसके भाई चांद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने करीब 15 दिन पहले शिवरतनगंज क्षेत्र के चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार वकील के खिलाफ अमेठी, बाराबंकी और अयोध्या के विभिन्न थानों में चोरी समेत अन्य मामलों के कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के जेवर और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत स्वाट टीम, बाजार शुकुल और इन्हौना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 19 और 20 अक्टूबर की रात शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के चार घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया था।
एएसपी के मुताबिक, अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का बदमाशों से सामना हुआ और मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Bangladesh-Nepal : 'ये भारत है, बांग्लादेश-नेपाल नहीं, गलतफहमी न पालें', कृष्ण पाल गुर्जर ने विपक्ष को दिया करारा जवाब ?

Bangladesh-Nepal : ‘ये भारत है, बांग्लादेश-नेपाल नहीं, गलतफहमी न पालें’, कृष्ण पाल गुर्जर ने विपक्ष को दिया करारा जवाब ?

गुरदासपुर । केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मंगलवार को पंजाब के गुरदासपुर में भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *