Cylinder subsidy : दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी ने 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को 1,500 करोड़ की गैस सिलेंडर सब्सिडी वितरित की ?

Cylinder subsidy : दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी ने 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को 1,500 करोड़ की गैस सिलेंडर सब्सिडी वितरित की
Cylinder subsidy : दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी ने 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को 1,500 करोड़ की गैस सिलेंडर सब्सिडी वितरित की

सहारनपुर/लखनऊ ब्रदीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि से रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का किया वितरण…  महिला सशक्तिकरण अभियान ‘उज्ज्वला’ से बना ऊर्जावान… कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, मा० विधायक, जिलाधिकारी द्वारा 100 लाभार्थियों को प्रदान किए गए सब्सिडी वितरण के प्रतीकात्मक चे उज्ज्वला योजना महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन में ला रही सकारात्मक बदलाव – विधायक.. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब एवं पात्र परिवारों को मिल रहा लाभ – देवेंद्र निम प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि से रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया।

शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण को विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान सहित उपस्थित अधिकारियों एवं लाभार्थियों ने देखा इस अवसर पर विधायक देवेंद्र निम, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने गुड्डी देवी, बरखा देवी, सीमा देवी, ज्योति, मंजू, सविता, बबीता, फातिमा, सरिता कश्यप एवं लाजवंती देवी सहित लगभग 100 उज्ज्वला लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए तथा उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम ने लाभार्थियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी प्रदान करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेशवासियों को दीपावली का उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों एवं जरूरतमंदों के कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार द्वारा पात्र परिवारों को निःशुल्क राशन, आवास, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा तथा उज्ज्वला योजना के माध्यम से रसोई गैस की सुविधा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के प्रयोग से धुएं के कारण होने वाली आंखों एवं सांस संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है। पारदर्शी व्यवस्था के तहत डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।

Cylinder subsidy : दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी ने 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को 1,500 करोड़ की गैस सिलेंडर सब्सिडी वितरित की
Cylinder subsidy : दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी ने 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को 1,500 करोड़ की गैस सिलेंडर सब्सिडी वितरित की

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली के अवसर पर रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी प्रदान किए जाने से पात्र परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने सभी लाभार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पात्र परिवार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा योजना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं समय से पूर्ण कराएं।

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद सहारनपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 2,59,539 लाभार्थी हैं। इनमें इंडियन ऑयल के 1,38,597, भारत पेट्रोलियम के 82,060 तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 38,882 लाभार्थी शामिल हैं। इनमें से 2,36,737 लाभार्थियों द्वारा आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी पूर्ण करा ली गई है, जो कुल लाभार्थियों का लगभग 91.2 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से 652.40 रुपये तथा भारत सरकार की ओर से 304.60 रुपये, इस प्रकार कुल 957 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 01 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक अपनी गैस एजेंसी से रिफिल प्राप्त करने वाले पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से 652.40 रुपये की सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए लाभार्थियों को अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर गैस रिफिल की बुकिंग कराकर भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त करना होगा। उन्होंने यह भी अपील की कि जिन उज्ज्वला लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर शीघ्र ई-केवाईसी पूर्ण करा लें, ताकि वे योजना के लाभ से वंचित न रहें।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती लवी त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह, गौरव हिरणवाल, विक्रय अधिकारी, आईओसीएल, शरद कुमार स्वर्णकार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं उज्ज्वला योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Private health : सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय एबीडीएम सम्मेलन आयोजित, सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर जोर

Private health : सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय एबीडीएम सम्मेलन आयोजित, सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर जोर ?

हापुड़, 03 नवंबर 2026। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, पारदर्शी एवं अधिक सुलभ बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *