Four injured : बोकारो में कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल ?

Four injured : बोकारो में कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल ?
Four injured : बोकारो में कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल ?

बोकारो ।

झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की कथारा कोलियरी में गुरुवार तड़के कोयले का बड़ा ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त सभी लोग कोलियरी के स्टॉकयार्ड में जलावन के लिए कोयला चुन रहे थे। मृतक और घायल आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। हादसा बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का एक समूह घरेलू उपयोग और जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला चुनने वहां पहुंचा था। इसी दौरान कोयले का ऊंचा ढेर अचानक धंस गया। इसकी चपेट में छह महिलाएं और एक पुरुष आ गए। सभी भारी मलबे के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और सीसीएल प्रबंधन के कर्मी मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

Four injured : बोकारो में कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल ?
Four injured : बोकारो में कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल ?

इनमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान पुष्पा देवी, कौशल्या देवी और हीरालाल की पत्नी के रूप में हुई है। पुष्पा देवी गल्लू यादव की पत्नी थीं जबकि कौशल्या देवी के पति का नाम विश्वनाथ बताया गया है। तीनों महिलाएं बांध बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं।
बेरमो के एसडीपीओ रवींद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस और सीसीएल प्रबंधन की ओर से घटना की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कोयला चुनने के लिए स्टॉकयार्ड पहुंचे थे। कोयले का ढेर किस वजह से धंसा, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद कथारा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

 

Check Also

Uday Kotak : वैश्विक स्तर पर एआई स्टॉक्स में गिरावट से भारतीय बाजार विदेशी पूंजी को कर सकता है आकर्षित: उदय कोटक ?

Uday Kotak : वैश्विक स्तर पर एआई स्टॉक्स में गिरावट से भारतीय बाजार विदेशी पूंजी को कर सकता है आकर्षित: उदय कोटक ?

मुंबई । दिग्गज बैंकर उदय कोटक ने गुरुवार को कहा कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *