Your secret : एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट ?

Your secret : एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट ?
Your secret : एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट ?

मुंबई ।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे इन दिनों आगामी फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने बताया है कि वो एक कवयित्री भी हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर लिखा, “तो, अब राज खोलने का समय आ गया है। वो सीक्रेट जो मैं आप लोगों से छिपा रही थी। मुझे लगता है, अब इसे बता देने का समय आ गया है?” उन्होंने आगे लिखा, “मेरे जीवन का एक छोटा-सा हिस्सा, जिसे मैं हमेशा अपने लिए लिखती हूं, वो है मेरी कविता। हां, मैं कविता लिखती हूं और अपने दोस्तों के बीच गर्व से खुद को कवयित्री कहती हूं। यह मेरे जीवन का वो हिस्सा है, जिसे मैंने जिंदगी के मुश्किल समय में खुद ही खोजा, जहां लिखने से मुझे सुकून मिलता था, ज्यादा समझ आती थी और जिंदगी की खूबसूरती नजर आती थी।”
एक्ट्रेस ने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने इसे पहले कभी क्यों नहीं बताया। उन्होंने लिखा, “अब आप कहेंगे, क्यों नहीं शेयर करतीं? शायद करुंगी, शायद नहीं।

Your secret : एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट ?
Your secret : एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट ?

बस इतना है कि मेरी जिंदगी की हर चीज यहां तारीफ या आलोचना के लिए सामने है और ये बिल्कुल ठीक है क्योंकि इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिलती है, लेकिन कविता? मैं इसे लिखते हुए बस बहना चाहती हूं। दुनिया को भूलकर अपने दिल की सुनना चाहती हूं। शायद यही वो हिस्सा है, जो मुझे याद दिलाता है कि मैं कौन हूं।”
अपनी पोस्ट को खत्म करते हुए उन्होंने लिखा, “तो शायद, किसी दिन, ये कवयित्री अपना एक हिस्सा दुनिया के सामने रखेगी। शायद किसी दिन, मैं आपको वो शब्द पढ़ने दूंगी, जो मैंने कभी जोर से कहे नहीं। तब तक, ये छोटी सी कवयित्री आपसे एक वादा मांगती है, खुद के साथ और दूसरों के साथ भी दयालु और नरम रहें, क्योंकि जिंदगी ही सच बने रहने के बारे में है।”
अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे जल्द ही फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो ब्लॉकबस्टर ‘मेप्पाडियन’ को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं।
‘ऑपरेशन गंगा’ एक सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोरसे, पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय जॉर्जिया में चल रही है और यह मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

International match : हार्दिक सिंह ने पूरे किए 200 सीनियर इंटरनेशनल मैच, हॉकी इंडिया ने स्टार मिडफील्डर को बधाई दी ?

International match : हार्दिक सिंह ने पूरे किए 200 सीनियर इंटरनेशनल मैच, हॉकी इंडिया ने स्टार मिडफील्डर को बधाई दी ?

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह को 200 सीनियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *