
श्रीगंगानगर
इस प्रतियोगिता के आयोजन में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव कृष्ण विष्णोई एवं बॉल ब्रदर्स बास्केटबॉल अकादमी के अध्यक्ष सुधीर जाखड़ का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों की सकारात्मक सोच और खेल के प्रति समर्पण से इस प्रतियोगिता का आयोजन संभव हो पाया है। उनका उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना, उनकी खेल प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और खेलों के विकास को लेकर की गई यह पहल सराहनीय है।

प्रतियोगिता के कल खेले गए मुकाबलों में लालगढ़ अकादमी, जॉर्डन क्लब और बॉल ब्रदर्स की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में लालगढ़ अकादमी ने डीएवी कॉलेज की टीम को 74-51 के अंतर से पराजित किया। लालगढ़ अकादमी की ओर से अरमान मटोरिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 22 अंक बनाए। वहीं डीएवी कॉलेज की ओर से निरंजन ने 20 अंकों का योगदान दिया। दूसरे मुकाबले में बॉल ब्रदर्स बास्केटबॉल अकादमी ने स्टेडियम की टीम को 68-46 से हराकर शानदार जीत हासिल की।
बॉल ब्रदर्स की ओर से संजू ने 17 अंक तथा सुधीर जाखड़ ने 13 अंक बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीसरे मुकाबले में जॉर्डन क्लब श्रीगंगानगर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एस एसएन क्लब पदमपुर को 57-21 से हराकर शानदार जीत दर्ज की । प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमें पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग ले रही हैं।
आगामी मुकाबले 6 नवंबर को खेले जाएंगे, जिनका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना तथा उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं