
चंडीगढ़
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साहित्यिक उत्सव और बाल संसद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर बिन्दु अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रिंसिपल जीएमएसएसएस सेक्टर 40-बी शालिनी सिंह, प्रिंसिपल जीएमएसएसएस सैक्टर 46 प्रीति सूद और इंचार्ज ऑफ क्लस्टर स्कूल परमजीत कौर ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलित करके और सरस्वती वंदना से किया गया। प्राइमरी विंग के नन्हें बच्चों ने आए हुए मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों को पुष्प देकर उनका स्वागत किया। नन्हें बच्चों ने स्वागत सॉन्ग के ऊपर बहुत ही प्यार नृत्य करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद साहित्यक उत्सव में लगे मॉडल, कविताएं, कहानियां और भाषिक क्रियाकलापों का भ्रमण किया गया। बच्चों द्वारा विज्ञान और गणित के बनाए गए विभिन्न आकर्षक मॉडल और गतिविधियों ने आए हुए मेहमानों को बहुत प्रभावित किया। विद्यालय के दिव्यांग और एसटीसी विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सजावटी सामान भी आकर्षण का केन्द्र रहे।

फैशन डिजाइन और वोकेशनल स्किल विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं रहे। उनके सुन्दर आर्टिकल्स और डिजाइन भी साहित्यिक उत्सव को चार चांद लगा रहे थे। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा सुन्दर रंगोली बनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने कविता, नृत्य, वाद विवाद और बाल संसद से समा बांध दिया। प्रतिभागी बच्चों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया। आए हुए मुख्य मेहमानों को स्मृति चिह्न देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
प्रधानाचार्य सविंदर सिंह ने आए हुए मुख्य मेहमानों का धन्यवाद किया और कहा कि विद्यालय द्वारा समय समय पर इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों में छिपी प्रतिभा को निकालकर ओर बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल रंजना कपूर, एनएसएस प्रोग्राम आफिसर अमरीक सिंह, विनोद कुमार, सलोनी, रेणुबाला, सीआरसी परमजीत कौर, विपिन शर्मा, वसीम अहमद और सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं