
इन्फोसिस फाउंडेशन और आईसीटी एकेडमी की पहल,
विद्यार्थियों को 100 घंटे का पाइथन वेब डेवलपमेंट प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए किया जाएगा तैयार गंगोह सहारनपुर शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में गुरुवार को ‘फिनिशिंग स्कूल फॉर एम्प्लॉयबिलिटी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इन्फोसिस फाउंडेशन एवं आईसीटी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी, व्यावसायिक और संचार कौशल में दक्ष बनाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वरुण बंसल, यूटी.डी.सी. समन्वयक डॉ. नवीन कुमार और डॉ. नितिन कुमार उपस्थित रहे।
आईसीटी एकेडमी की ओर से फील्ड को-ऑर्डिनेटर हिमालया कुमार, प्लेसमेंट मैनेजर पारितोष गर्ग तथा सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर शिव शर्मा ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की उपयोगिता और प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक ज्ञान, प्रभावी संवाद और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

100 घंटे का मिलेगा पाइथन वेब डेवलपमेंट प्रशिक्षण
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को 100 घंटे का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें पाइथन वेब डेवलपमेंट प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, सॉफ्ट स्किल्स और रोजगारपरक दक्षताओं को विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस पहल से विद्यार्थियों को शिक्षा और उद्योग जगत के बीच की दूरी कम करने तथा रोजगार की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू एवं सीनियर डायरेक्टर-सीआर एवं एचआर प्रो. (डॉ.) देवेंद्र नारायण ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को बदलते औद्योगिक परिवेश के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तकनीकी ज्ञान के साथ संचार कौशल और आत्मविश्वास का विकास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के आयोजकों और आईसीटी एकेडमी की पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम को विद्यार्थियों की तकनीकी क्षमता, आत्मविश्वास और रोजगारपरक कौशल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं