Better arrangements : गढ़ गंगा मेले पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ -श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था का हो बेहतर इंतजाम ?

Better arrangements : गढ़ गंगा मेले पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ -श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था का हो बेहतर इंतजाम
Better arrangements : गढ़ गंगा मेले पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ -श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था का हो बेहतर इंतजाम

सूचना विभाग हापुड़ दिनांक 14/11/2026 गढ़ व तिगरी का गंगा मेला आपस में जोड़ने का हुआ कार्य: सीएम -लोकल फॉर वोकल पर आधारित होगा गढ़-तिगरी गंगा मेला: सीएम

हापुड़।

  • माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आज गढ़मुक्तेश्वर कच्चा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में पहुंचकर मेले का निरीक्षण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गंगा घाट कार्तिक पूर्णिमा मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए ओ डी ओ पी योजना के तहत लगाये गये विभिन्न स्टोलों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेला 17 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर 2026 तक संचालित होगा।
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार का गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में लग रहे कार्तिक गंगा मेला स्थल पर पहुंचकर मेले में श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्था तथा सदर बाजार का जायजा लिया। इसके बाद मां गंगा की आरती कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात गंगा मेले को लेकर अमरोहा तथा गढ़मुक्तेश्वर के प्रशासिनक व पुलिस अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  • शनिवार की सुबह करीब 11.45 बजे सड़क मार्ग से गंगा मेले में पहुंचे। पहले वह हेलीकॉप्टर से आने वाले थे लेकिन धुंध के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका। इसके बाद गाजियाबाद से कार द्वारा रोड मार्ग से यहां पहुंचे। यहां पहुंचकर सीएम का जनपद के प्रभारी मंत्री केपी मलिक, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायकों, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी भानु भास्कर, जिला पंचायत प्रशासक रेखा नागर, डीएम कविता मीना आदि ने स्वागत किया।
    स्वागत के बाद सीएम सदर बाजार पहुंचे। वहां पर लगाई दुकानों का अवलोकन किया और कहा कि इस मेले का फोकस लोकल फॉर वोकल पर रखा जाए। स्वदेशी व उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए और उन्हीं की बिक्री की जाए। मेले के बाजार में मुख्यमंत्री ने एक जिला एक उत्पाद के स्टॉल का भी निरीक्षण किया।
Better arrangements : गढ़ गंगा मेले पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ -श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था का हो बेहतर इंतजाम
Better arrangements : गढ़ गंगा मेले पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ -श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था का हो बेहतर इंतजाम

उन्होंने स्टॉल पर प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों को देखा और मेले में लगाई गई

  • प्रदर्शनी का जायजा लिया। एक जिला एक उत्पाद स्टॉल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उनकी पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सीएम ने वहां मिले बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री के आसपास बच्चों की भीड़ दिखाई दी। इस दौरान बच्चों में मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
    इस दौरान सीएम ने कहा कि पूर्व में वह आए थे तो उन्होंने गढ़ व तिगरी मेले को जोड़ने का ऐलान किया था। इस बाद दोनों मेले गंगा पर बन रहे पीपे पुल से आपस में जुड़ जाएगे। अब दोनों मेले के श्रद्धालु आसानी से आसानी से आ जा सकेंगे। इससे मेले की भव्यता को बढ़ावा मिलेगा वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा भी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि गढ़ गंगा मेला ऐतिहासिक व पौराणिक है। यह हमारी धार्मिक, संस्कृति सभ्यता की पहचान है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ व जनपद प्रभारी मंत्री केपी मलिक सांसद कंवर सिंह तंवर आदि ने गंगा माता का पूजन किया और गंगा आरती कर गंगा आशीर्वाद लिया।
  • इसके बाद सीएम ने मेला स्थल पर मेले में की गई अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जनपद अमरोहा व जनपद हापुड़ के प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में कहा कि गंगा मेला कुंभ मेले की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का ध्यान रखा जाए। मेले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखे। श्रद्धालुओं के ठहरने, सुरक्षा, खान-पान बेहतर रहे। मेले के दौरान कोई किसी तरह की अप्रिय घटना न होने पाएं। बैठक के बाद सीएम हेलीकाप्टर से मेरठ के लिए रवाना हो गए।
    इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाव सिंह नागर, गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, पूर्व विधायक कमल मलिक, पूर्व जिला महामंत्री मोहन सिंह, जयभगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Children with disabilities : बाल दिवस पर दिव्यांग बच्चों के साथ बांटी खुशियां, उपहार देकर मनाया उत्सव

Children with disabilities : बाल दिवस पर दिव्यांग बच्चों के साथ बांटी खुशियां, उपहार देकर मनाया उत्सव ?

फतेहपुर। “बच्चे मन के सच्चे, सारे जग के चांद सितारे, ये जो नन्हें-नन्हें फूल हैं, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *