1.5 crore rupees : सहारनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम और चोरी हुए 365 मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये ?

1.5 crore rupees : सहारनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम और चोरी हुए 365 मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये
1.5 crore rupees : सहारनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम और चोरी हुए 365 मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये

सहारनपुर

  • अलग-अलग समय पर लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने में पुलिस की सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम ने जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 365 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर रही है। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।दरअसल, सहारनपुर पुलिस की सर्विलांस टीम लगातार गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस करने का काम कर रही थी। इसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 365 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल फोन जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले लोगों के थे, जो अलग-अलग समय पर कहीं गुम हो गए थे या छूट गए थे।
  • बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ पचास लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस सुपुर्द किए जा रहे हैं।एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि जनपद में अलग-अलग समय पर लोगों के मोबाइल फोन गुम हो जाते हैं। ऐसे मोबाइल फोन को सर्विलांस टीम के माध्यम से लगातार ट्रेस करने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के 365 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन केवल लग्जरी का साधन नहीं, बल्कि आम आदमी की जरूरत बन चुका है। मोबाइल में लोगों की निजी जानकारियां, महत्वपूर्ण दस्तावेज और उनका काफी जरूरी डेटा मौजूद रहता है।
1.5 crore rupees : सहारनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम और चोरी हुए 365 मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये
1.5 crore rupees : सहारनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम और चोरी हुए 365 मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये

ऐसे में मोबाइल गुम होने से व्यक्ति के दैनिक कामकाज पर भी काफी असर पड़ता है।

  • पुलिस का प्रयास है कि लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस दिलाए जाएं, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।एसएसपी ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत मिलने के बाद उसका डेटा भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। इसके माध्यम से मोबाइल फोन को लगातार ट्रैक करने का प्रयास किया जाता है और इसी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने ये मोबाइल बरामद किए हैं।एसएसपी अभिनंदन ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो उसे तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस को सूचना देनी चाहिए। इसके अलावा 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकने के लिए सबसे पहले संबंधित सिम कार्ड को ब्लॉक कराएं और CEIR पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराएं। आधुनिक मोबाइल फोन में उपलब्ध रिमोट लॉक जैसे फीचर्स का भी इस्तेमाल करें, ताकि आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रह सके।
  • एसएसपी ने स्पष्ट किया कि बरामद किए गए ये मोबाइल फोन मुख्य रूप से गुमशुदा मोबाइल फोन हैं। उदाहरण के तौर पर कोई व्यक्ति ट्रेन में सफर कर रहा हो और उसका मोबाइल कहीं छूट जाए या गुम हो जाए, तो पुलिस उसकी शिकायत दर्ज कर मोबाइल की डिटेल लेकर लगातार ट्रेस करने का प्रयास करती है। यह सभी मामले चोरी या छिनैती के नहीं हैं, बल्कि गुमशुदा संपत्ति से संबंधित हैं।उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का उद्देश्य लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Tractor-trolley seized : अवैध खनन के खिलाफ बिहारीगढ़ पुलिस की कार्रवाई, खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सीज

Tractor-trolley seized : अवैध खनन के खिलाफ बिहारीगढ़ पुलिस की कार्रवाई, खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सीज ?

सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *