Grand welcome : अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं का बाबा खेतानाथ महाविद्यालय में भव्य स्वागत ?

बहरोड़।

बाबा खेतानाथ स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, भीटेड़ा की नौ छात्राओं का राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर की अंतर विश्वविद्यालय (इंटर-यूनिवर्सिटी) क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस शानदार उपलब्धि के बाद महाविद्यालय पहुंचने पर सभी चयनित खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। महाविद्यालय के खेल प्रभारी विमला व संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित छात्राओं में अंशु कुमारी, हिमानी, इशिका, कंचन, निकिता, सोनम, रितु, पूजा और सुधा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन 24 अक्टूबर को किशनगढ़ पीजी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय (इंटर-कॉलेज) क्रिकेट प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

Grand welcome : अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं का बाबा खेतानाथ महाविद्यालय में भव्य स्वागत ?
Grand welcome : अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं का बाबा खेतानाथ महाविद्यालय में भव्य स्वागत ?

अब ये सभी छात्राएं आगामी 23 नवंबर को पी. पी. Savani यूनिवर्सिटी, सूरत (गुजरात) में आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्राओं के महाविद्यालय परिसर पहुंचने पर विद्यापीठ संयोजक डॉ. करण सिंह यादव पीजी प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव व स्टाफ सदस्यों द्वारा उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और खेल भावना की सराहना करते हुए सूरत में होने वाली प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Noida Police Commissioner : नोएडा पुलिस कमिश्नर बन सकते हैं ADG भानु भास्कर, आज तबादला सूची आने की संभावना

Noida Police Commissioner : नोएडा पुलिस कमिश्नर बन सकते हैं ADG भानु भास्कर, आज तबादला सूची आने की संभावना ?

नोएडा/मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाओं के बीच नोएडा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *