Vigor, strength, or mettle : भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, छह देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम ?

Vigor, strength, or mettle : भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, छह देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम
Vigor, strength, or mettle : भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, छह देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

भोपाल।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारत सहित छह देशों की टीमें एशिया की चैंपियन बनने के लिए मैदान में उतरेंगी। 28 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भोपाल में आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि हॉकी प्रेमी बिना किसी टिकट के स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा सकेंगे। दर्शकों को प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा। हालांकि, खिताब की राह आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि चीन, जापान और कोरिया जैसी मजबूत टीमें भी चुनौती पेश करेंगी। विश्व रैंकिंग के लिहाज से भी मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के सामने न केवल लीग चरण में बेहतर प्रदर्शन करने, बल्कि खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश करने की चुनौती होगी।

पहले दिन तीन मुकाबले, मलेशिया से भिड़ेगी भारतीय टीमचैंपियनशिप के पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का पहला मैच दोपहर 12:15 बजे चीन और थाईलैंड के बीच होगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जापान और दक्षिण कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। दिन का सबसे प्रतीक्षित मुकाबला शाम 4:45 बजे खेला जाएगा, जिसमें मेजबान भारत की टीम मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

पहले दिन के मुकाबलों के बाद शाम 6:30 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम के पहले मैच को लेकर दर्शकों में खास उत्साह रहने की उम्मीद है। घरेलू दर्शकों के सामने मैदान पर उतरने वाली भारतीय खिलाड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी।

लीग चरण में पांच देशों से होगी भारत की टक्कर प्रतियोगिता के लीग चरण में सभी छह टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। भारतीय टीम को इस दौरान पांच देशों की चुनौती का सामना करना होगा। मलेशिया के खिलाफ शुरुआती मैच के बाद भारत 21 नवंबर को दक्षिण कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से भिड़ेगा।भारत के पहले मुकाबले का समय शाम 4:45 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि शेष चार लीग मैच शाम 7 बजे खेले जाएंगे। लीग चरण के इन मुकाबलों के आधार पर टीमों की स्थिति तय होगी और आगे के पोजिशन मुकाबलों के लिए उनकी जगह निर्धारित की जाएगी।

विश्व रैंकिंग में चीन चौथे और भारत सातवें स्थान परमहिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही टीमों की विश्व रैंकिंग पर नजर डालें तो चीन सबसे आगे है। चीन की टीम विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर है, जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम सातवें स्थान पर काबिज है।वहीं जापान 11वें, दक्षिण कोरिया 15वें, मलेशिया 21वें और थाईलैंड 28वें स्थान पर है। एशियाई रैंकिंग में चीन पहले और भारत दूसरे स्थान पर है। रैंकिंग के लिहाज से चीन और भारत को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन जापान और दक्षिण कोरिया की टीमें भी उलटफेर करने की क्षमता रखती हैं। ऐसे में प्रतियोगिता के दौरान कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

Vigor, strength, or mettle : भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, छह देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम
Vigor, strength, or mettle : भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, छह देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

27 नवंबर को होंगे पोजिशन मुकाबले लीग चरण के मुकाबले 25 नवंबर को समाप्त होंगे। इसके बाद 27 नवंबर को टीमों की लीग रैंकिंग के आधार पर तीन पोजिशन मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमें आमने-सामने होंगी।इसके बाद शाम 4:30 बजे पहले और चौथे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा, जबकि शाम 7 बजे दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें भिड़ेंगी। इन मुकाबलों से प्रतियोगिता में टीमों की अंतिम स्थिति तय होगी और खिताबी मुकाबले से पहले खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा।

28 नवंबर को ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंतचैंपियनशिप का अंतिम दिन 28 नवंबर होगा। इस दिन शाम 4:30 बजे तीसरे और चौथे स्थान के लिए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि शाम 7 बजे गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला होगा। फाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की विजेता बनेगी।

चौथी बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडियाभारतीय महिला हॉकी टीम तीन बार एशियन चैंपियंस ट्राफी का खिताब जीत चुकी है. वहीं, दक्षिण कोरिया के नाम भी तीन खिताब हैं. ऐसे में भारत के पास चौथी बार ट्राफी जीतकर सबसे सफल टीम बनने का मौका है. दरअसल भारतीय टीम ने साल 2026 में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. टीम ने महिला नेशंस कप के सभी पांच मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया और एफआईएच प्रो लीग में जगह बनाई. इसके अलावा विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया, जो 1974 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है.

अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन से बढ़ेगी भोपाल की पहचानएफआईएच से अनुमोदित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना भोपाल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में अलग-अलग देशों की शीर्ष महिला हॉकी टीमें अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता से प्रदेश में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।मेजबान भारतीय टीम के प्रदर्शन पर देशभर के हॉकी प्रेमियों की निगाहें रहेंगी। अब देखना होगा कि घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन के बीच भारतीय महिला हॉकी टीम कितनी मजबूती से चुनौती पेश करती है और खिताब अपने नाम करने में सफल होती है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Zero tolerance : विद्युत विभाग में जीरो टॉलरेंस के दावों पर सवाल, मुख्य अभियंता के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं ?

Zero tolerance : विद्युत विभाग में जीरो टॉलरेंस के दावों पर सवाल, मुख्य अभियंता के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं ?

सुलतानपुर। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *