Announcement of aid : पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल-भारत के रिश्ते को बताया ‘अटूट’, 24 हजार करोड़ एनपीआर की मदद का ऐलान ?

Announcement of aid : पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल-भारत के रिश्ते को बताया 'अटूट', 24 हजार करोड़ एनपीआर की मदद का ऐलान ?
Announcement of aid : पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल-भारत के रिश्ते को बताया ‘अटूट’, 24 हजार करोड़ एनपीआर की मदद का ऐलान ?

नई दिल्ली ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश नेपाल को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताते हुए भारत की ओर से 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की मदद का ऐलान किया। द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम ने कहा कि पीएम बालेन शाह का पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा भारत का होना दोनों देशों की गहरी दोस्ती को दिखाता है। नेपाल के पीएम की वाकपटुता की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में कहा, “कुछ महीने पहले जब बालेन्द्र शाह ने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में यूएन को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी। और आज पिछले कुछ घंटों की बातचीत में मैंने नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों के लिए उनके स्पष्ट विजन और प्रतिबद्धता को महसूस किया है।” पीएम ने माना कि इस वर्ष नेपाल की जनता ने जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह नेपाल की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाता है।

Announcement of aid : पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल-भारत के रिश्ते को बताया 'अटूट', 24 हजार करोड़ एनपीआर की मदद का ऐलान ?
Announcement of aid : पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल-भारत के रिश्ते को बताया ‘अटूट’, 24 हजार करोड़ एनपीआर की मदद का ऐलान ?

द्विपक्षीय रिश्तों के महत्व का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री बोले, “भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है। हमारी खुशियां साझी हैं और हमारी चुनौतियां भी। हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी।”
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का जिक्र करते हुए पीएम ने डेवलपमेंट पैकेज की बात की। उन्होंने कहा, “अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। और आज, नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट कोऑपरेशन पैकेज की घोषणा करते हैं।”
इससे पहले हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के उनके समकक्ष बालेंद्र शाह के बीच संबंधों को मजबूत करने पर गंभीर मंत्रणा हुई। द्विपक्षीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी। मीडिया ब्रीफिंग से पहले दोनों प्रधानमंत्रियों ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर को जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Reinstated in the party : पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल ?

Reinstated in the party : पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस ने मदन लाल जलालपुर का निलंबन लिया वापस, तत्काल प्रभाव से पार्टी में बहाल ?

पटियाला । पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने घनौर के पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *