Army-Air Force : आर्मी-एयरफोर्स में बेहतर तालमेल, एयरफोर्स चीफ ने किया संवाद ?

Army-Air Force : आर्मी-एयरफोर्स में बेहतर तालमेल, एयरफोर्स चीफ ने किया संवाद ?
Army-Air Force : आर्मी-एयरफोर्स में बेहतर तालमेल, एयरफोर्स चीफ ने किया संवाद ?

नई दिल्ली ।

  • वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आर्मी की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा से संवाद किया है। यह मुलाकात दोनों सेनाओं के बीच मजबूत सहयोग और साझा सैन्य तैयारियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस मुलाकात के दौरान भारतीय वायुसेना और भारतीय थलसेना के बीच बेहतर तालमेल, संयुक्त कार्यक्षमता और पेशेवर सहयोग को मजबूत बनाने पर फोकस किया गया। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान आर्मी व एयरफोर्स के बीच आपसी समझ और पेशेवर संबंधों की मजबूती भी सामने आई।
  • गौरतलब है कि बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच थलसेना और वायुसेना के लिए मिलकर काम करना और एक-दूसरे की क्षमताओं का प्रभावी इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए दोनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल जरूरी है। इस बातचीत ने संयुक्त अभियानों की तैयारी और दोनों सेनाओं की कार्यक्षमता को एक साथ जोड़ने के महत्व को रेखांकित किया है। इसका उद्देश्य ऐसी परिस्थितियों के लिए बेहतर तैयारी रखना है, जिनमें थलसेना और वायुसेना को मिलकर कार्रवाई करनी पड़े। यह मुलाकात दोनों सेनाओं के बीच मजबूत सहयोग और साझा सैन्य तैयारियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
Army-Air Force : आर्मी-एयरफोर्स में बेहतर तालमेल, एयरफोर्स चीफ ने किया संवाद ?
Army-Air Force : आर्मी-एयरफोर्स में बेहतर तालमेल, एयरफोर्स चीफ ने किया संवाद ?

गौरतलब है कि

  • 11 नवंबर को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में मैकेनाइज्ड फोर्सेज संगोष्ठी 2026 आयोजित की गई थी। इसमें ‘भारतीय उपमहाद्वीप में भविष्य के युद्ध की परिकल्पना’ विषय पर कैवेलरी मेमोरियल संबोधन दिया गया। दो दिवसीय इस संगोष्ठी का आयोजन कैवेलरी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मैकेनाइज्ड फोर्सेज महानिदेशालय के सहयोग से किया है।
    इसमें सेना के वरिष्ठ सेवारत अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, रक्षा वैज्ञानिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और सामरिक मामलों के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।
  • यहां थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने स्पष्ट किया था कि सभी बदलावों के केंद्र में हमेशा सैनिक यानी योद्धा रहना चाहिए। थल सेनाध्यक्ष ने भविष्य के युद्ध में तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता और बेहतर तालमेल को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बदलते युद्धक्षेत्र में अलग-अलग सैन्य सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के बीच निर्बाध समन्वय जरूरी होगा।
    ऑपरेशन सिंदूर में भी थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतरीन तालमेल दिखा था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कह चुके हैं कि तीनों सेनाओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर अपनी क्षमताओं का प्रभावी इस्तेमाल किया। भविष्य में भी सैन्य योजनाओं और अभियानों को संयुक्तता और एकीकृत प्रयासों के आधार पर आगे बढ़ाना होगा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Faith and Devotion : 'मेरी बुद्धि, श्रद्धा व भक्ति आपके चरण कमलों में समर्पित रहे', पीएम मोदी ने सुभाषित साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना ?

Faith and Devotion : ‘मेरी बुद्धि, श्रद्धा व भक्ति आपके चरण कमलों में समर्पित रहे’, पीएम मोदी ने सुभाषित साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना ?

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *