Faith and Devotion : ‘मेरी बुद्धि, श्रद्धा व भक्ति आपके चरण कमलों में समर्पित रहे’, पीएम मोदी ने सुभाषित साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना ?

Faith and Devotion : 'मेरी बुद्धि, श्रद्धा व भक्ति आपके चरण कमलों में समर्पित रहे', पीएम मोदी ने सुभाषित साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना ?
Faith and Devotion : ‘मेरी बुद्धि, श्रद्धा व भक्ति आपके चरण कमलों में समर्पित रहे’, पीएम मोदी ने सुभाषित साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना ?

नई दिल्ली ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है। संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने बुद्धि, श्रद्धा और भक्ति को मां गंगा के चरणों में समर्पित रहने की प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, ‘देवि सुरेश्वरि भगवति गङ्गे त्रिभुवनतारिणि तरलतरङ्गे। शङ्करमौलिविहारिणि विमले मम मतिरास्तां तव पदकमले॥’ साझा किया गया है। श्लोक का हिंदी भावार्थ है- “हे देवताओं की अधिष्ठात्री, परम पावनी एवं भगवती गङ्गे! हे तीनों लोकों का उद्धार करने वाली, निर्मल एवं चंचल तरंगों से सुशोभित देवी! हे भगवान शिव की जटाओं में विराजमान रहने वाली परम पवित्र मां गङ्गा! मेरी बुद्धि, श्रद्धा एवं भक्ति सदैव आपके पावन चरण-कमलों में समर्पित रहें।”
पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह श्लोक आदि शंकराचार्य द्वारा रचित ‘गंगा स्तोत्रम’ से लिया गया है। यह ‘गंगा स्तोत्रम’ का पहला श्लोक है। इस श्लोक में मां गंगा की दिव्यता, पवित्रता और मुक्तिदायिनी शक्ति की स्तुति की गई है।

Faith and Devotion : 'मेरी बुद्धि, श्रद्धा व भक्ति आपके चरण कमलों में समर्पित रहे', पीएम मोदी ने सुभाषित साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना ?
Faith and Devotion : ‘मेरी बुद्धि, श्रद्धा व भक्ति आपके चरण कमलों में समर्पित रहे’, पीएम मोदी ने सुभाषित साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना ?

पहले ही श्लोक में गंगा के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन करते हुए बुद्धि (मति) को उनके चरण-कमलों में स्थिर रखने की प्रार्थना की गई है।
इस श्लोक के माध्यम से मां गंगा से प्रार्थना की गई है कि हे देवताओं की स्वामिनी, परम पूज्य भगवती गंगा! आप तीनों लोकों का उद्धार करने वाली और चंचल, निर्मल तरंगों वाली हैं। भगवान शिव (शंकर) के मस्तक पर विहार करने वाली हे पवित्र मां, मेरी बुद्धि (मति) सदा आपके चरण-कमलों में स्थिर रहे। यानी मेरा मन सांसारिक भटकाव से दूर होकर आपकी भक्ति में लीन रहे।
यह श्लोक भक्त की उस स्थिति को दर्शाता है, जहां वह बाहरी भौतिक उपलब्धियों के बजाय स्थिर भक्ति और शुद्ध बुद्धि मांगता है। गंगा की चंचल तरंगों के बीच भक्त अपने चंचल मन को स्थिर करने के लिए मां के चरणों का आश्रय लेता है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Nishikant Dubey : गांधीजी की हत्या से पहले मिली थी साजिश की सूचना, नेहरू ने नहीं की कार्रवाई : निशिकांत दुबे ?

Nishikant Dubey : गांधीजी की हत्या से पहले मिली थी साजिश की सूचना, नेहरू ने नहीं की कार्रवाई : निशिकांत दुबे ?

रांची । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महात्मा गांधी की हत्या के मामले में तत्कालीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *