AQI Red Zone : दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में ?

AQI Red Zone : दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में ?
AQI Red Zone : दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में ?

नई दिल्ली ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ठंड तेजी से बढ़ रही है और सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर 26 और 27 नवंबर के आसपास घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दृश्यता और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव के बाद आगे और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 25, 26 और 27 नवंबर को एनसीआर में “शैलो फॉग” यानी हल्के कोहरे का प्रभाव रहेगा।
हालांकि, 28, 29 और 30 नवंबर तक कोहरा और गहरा सकता है। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा भी जहरीली होती जा रही है।

AQI Red Zone : दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में ?
AQI Red Zone : दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में ?

लगातार 10 दिनों तक ‘ऑरेंज जोन’ में रहने के बाद अब एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘लाल निशान’ यानी खराब से बहुत खराब श्रेणी के पार पहुंच गया है। प्रदूषण के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और अन्य एजेंसियों के स्टेशनों पर दर्ज एक्यूआई के अनुसार, आनंद विहार की हवा सबसे ज्यादा खराब है, एक्यूआई 348 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में है। बुराड़ी क्रॉसिंग में 305, बवाना में 261, आया नगर में 249, आशोक विहार में 223 और अलीपुर में 219 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में भी प्रदूषण ने पैर पसार लिए हैं। नोएडा के सेक्टर-62 में 346, सेक्टर-143 में 299, सेक्टर-116 में 213 और सेक्टर-125 में एक्यूआई 199 दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में हालात बेहद चिंताजनक हैं। वेद विहार-लोनी में एक्यूआई 349 है। गोविंदपुरम में 279, वेव सिटी में 264, न्यू तहसील-लोनी में 238 और दसना देहात में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वसुंधरा (217), लोनी (212), संजय नगर (206) और इंदिरापुरम (181) की हवा भी खराब श्रेणी में ही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

strategy : अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मांगी यूपी की बाकी संभावित सीटों की सूची : 26 सीटों पर बातचीत पूरी होने के बाद साझा की रणनीति ?

strategy : अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मांगी यूपी की बाकी संभावित सीटों की सूची : 26 सीटों पर बातचीत पूरी होने के बाद साझा की रणनीति ?

कहा— जीत के समीकरण के लिए कुछ नेताओं को एडजस्ट करना पड़ सकता है सपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *