
लखनऊ ।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव घबराहट में हैं। ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से अखिलेश यादव घबरा गए हैं। ओपी राजभर ने आईएएनएस से कहा, “अखिलेश यादव को डर है कि मुस्लिम वोटर चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन की तरफ खिसक रहे हैं। इसी घबराहट में उन्होंने 5 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, जिसमें 4 मुस्लिम उम्मीदवार हैं।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन की परवाह किए बिना अखिलेश यादव ने जो 5 सीटों की सूची जारी की है, उसमें एक तरफ वे चक्र और त्रिशूल लेकर अयोध्या में खड़े होते हैं और दूसरी तरफ 5 में से 4 मुस्लिम उम्मीदवार उतार देते हैं।
ओपी राजभर ने और तंज कसते हुए कहा कि यह तो वही बात हो गई कि 12 बजे सोकर उठते हैं तो अली-अली करते हैं और जब स्नान करके टीका लगा लेते हैं तो बजरंग बली करते हैं। पहले उन्हें अली याद आ रहे हैं, इसलिए 4 टिकट फाइनल हो गए।
अतरौलिया सीट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी मुलाकात पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्हें सीट बंटवारे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

सीट मांगना अलग बात है और सीट का मिलना अलग बात है, इसका फैसला दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर होता है। नितिन नवीन और अमित शाह ये फैसले लेते हैं।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि विरासत में सत्ता मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश 2017 का चुनाव हारने के बाद कहते थे कि सबसे बड़ी भूल थी कि कांग्रेस से गठबंधन किया, तो आज फिर क्यों गठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव के नतीजों के बाद भी सीएम योगी ही शपथ लेंगे।
इमरान मसूद के ‘भीख’ वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि अगर भिखारी नहीं हैं, तो 403 सीटों पर क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं। लड़ें 403 सीटों पर चुनाव। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि वे संविधान को मानते कहां हैं, चाहे वो संविधान दिवस के मौके पर ही क्यों न चुनाव का घोषणा पत्र जारी कर दें, उनकी सरकार नहीं बनने वाली है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं