picket at office : नगर निगम कार्यालय पर धरना ?

picket at office : नगर निगम कार्यालय पर धरना ?

picket at office : नगर निगम कार्यालय पर धरना ?
picket at office : नगर निगम कार्यालय पर धरना ?

नगर निगम कार्यालय पर धरना: विवेक मनोचा की अपर नगर आयुक्त से तीखी बहस, बोले – “हम राजा हैं, राजा ही रहेंगे”

  • सहारनपुर; सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नगर निगम कार्यालय पर आयोजित धरने के दौरान उस समय माहौल गरम हो गया जब संगठन के प्रमुख विवेक मनोचा की अपर नगर आयुक्त से तीखी बहस हो गई। उन्होंने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा, “हम राजा हैं, राजा ही रहेंगे।” विवेक मनोचा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब व्यापारी धरने के लिए पहुंचे तो रास्ते बंद कर दिए गए और धरना स्थल पर पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया।
    विवेक मनोचा और वरिष्ठ व्यापारी नेता यशपाल मैनी ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि नगर निगम, महापौर और अपर नगर आयुक्त नगर विधायक राजीव गुंबर को हरवाने के लिए व्यापारियों सहित आम जनता का उत्पीड़न कर रहे है। दोनों नेताओं ने मंच से माइक पर यह बातें कहीं, जिससे माहौल और भी गरमा गया। विवेक मनोचा ने कहा कि जब नगर निगम के अधिकारी उनके संस्थानों पर आते हैं तो उन्हें पूरा सम्मान दिया जाता है, लेकिन धरने के दौरान व्यापारी वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार किया गया, जो पूरी तरह निंदनीय है। धरने के दौरान विवेक मनोचा ने पार्षद अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू, विवेक मल्होत्रा एवं यशपाल मैनी की खुले मंच से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में अभिषेक अरोड़ा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही और उन्हें इस आंदोलन का श्रेय भी दिया। इस प्रदर्शन में सहारनपुर के विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। यह विरोध प्रदर्शन नगर निगम की नीतियों और कार्यशैली के खिलाफ व्यापारी वर्ग के आक्रोश का प्रतीक बनकर सामने आया है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Rain with wind : यूपी में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश ?

Rain with wind : यूपी में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश ?

Rain with wind : यूपी में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश ? यूपी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *