Set fire : प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद और युवती को लगाई आग ?

Set fire : प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद और युवती को लगाई आग ?

Set fire : प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद और युवती को लगाई आग ?
Set fire : प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद और युवती को लगाई आग ?

प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद और युवती को लगाई आग

युवती का कहीं और हो चुका था रिश्ता इस बात से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम

  • एम अफ़ज़ल गौर
    आकाश सैनीबुग्गवाला(हरिद्वार)
    बुग्गवाला क्षेत्र के ग्राम बुधवाशहीद में चूजी-ऊजी रेस्टोरेंट में कार्य करने वाली लड़की को एक सरफिरे लड़के ने रेस्टोरेंट आकर सोनाली के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी उसके बाद खुद को भी आग लगाकर अपना गला रेत लिया।
    पुलिस जानकारी के अनुसार युवक प्रिंस (27) निवासी मुजफ्फरनगर ने बुधवाशाहिद स्थिति चूजी यूजी नामक रेस्टोरेंट में कार्य करने वाली युवती सोनाली (23) निवासी नागल सहारनपुर को आग लगा दी उसके बाद खुद के ऊपर भी ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर खुद का गला रेत लिया, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने जब युवती से पूछताछ की युवती ने बताया युवक युति से शादी करना चाहता था लेकिन युवक के घर वाले नहीं मान रहे थे इसलिए युवती का रिश्ता कहीं और होने पर आहत युवक ने गुस्से में रेस्टोरेंट पर आकर सोनाली को आग लगा दी जिसके बाद खुद को भी आग लगाकर खुद का गला रेत लिया। युवक और युवती की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने दोनों को देहरादून दून अस्पताल में रेफर कर दिया है।
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रेस्टोरेंट की छत पर रसोई बनाई हुई है, वहीं पर युवक ने आग लगाई, उन्होंने छत पर युवक को जलते हुए देखा चीख पुकार मची थी उसके बाद युवक नीचे आया फिर गिर गया किसी ने पुलिस को जानकारी दी बुग्गवाला थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंची और युवक को फर्स्ट एड दिया और कटी गर्दन को कपड़े से बांधा पुलिस के लगभग 40 मिनट के बाद एंबुलेंस आई दोनों गंभीर अवस्था में घायल युवक युति को पुलिस ने एम्स रेफर कर दिया।
    बुग्गावाला थाना निरीक्षक भगवान सिंह महर ने जानकारी देते हुए बताया घटना बुधवार करीब 12 बजे की है पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में एम्स रेफर कर दिया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज से घटना के कारणों का पता लग रही है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *