Death of a soldier : गाजियाबाद में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत ?

Death of a soldier : गाजियाबाद में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत ?

Death of a soldier : गाजियाबाद में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत ?
Death of a soldier : गाजियाबाद में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत ?

गाजियाबाद में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत:

  • नोएडा पुलिस बदमाश को पकड़कर ले जा रही थी, हमला कर छुड़ाया“गाजियाबाद में हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर ले जा रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पहले पत्थर फेंके, फिर फायरिंग कर दी गई। इस दौरान सिपाही सौरभ के सिर में गोली लग गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
    इधर, फायरिंग के बाद बदमाश अपने साथी को छुड़ाकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई टीमों का गठन किया है। देर रात तक कई जगहों पर छापेमारी की गई। सिपाही सौरभ कुमार शामली के रहने वाले थे।
    पुलिस के मुताबिक, रविवार को नोएडा के फेस-3 थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट के एक मामले में फरार बदमाश कादिर उर्फ मंटा गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में छिपा है। इसके बाद पुलिस ने रविवार रात साढ़े 12 बजे नाहल गांव में दबिश दी। कादिर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
    जैसे ही पुलिस टीम कादिर को लेकर गांव से बाहर निकली, उसके साथियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पुलिस के संभलने से पहले ही बदमाशों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। पथराव और फायरिंग की आड़ में कादिर अपने साथियों के साथ फरार हो गया।
    जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, लेकिन इस दौरान एक गोली सिपाही सौरभ के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    “इधर, घटना की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया- आरोपियों की तलाश के लिए टीमें को लगाया गया है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *